ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की बहुप्रतीक्षित GOAT Sale जल्द शुरू होने वाली है। इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, TWS ईयरबड्स समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलने वाला है। हर बार की तरह इस सेल में सबसे ज्यादा नजर लेटेस्ट iPhone सीरीज पर है। खास बात यह है कि मेमोरी चिप की कमी के कारण कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच Flipkart ने iPhone 17 सीरीज पर बड़े ऑफर का ऐलान किया है।
iPhone 17 पर मिलेगा ₹12,000 तक का डिस्काउंट
Flipkart GOAT Sale में स्टैंडर्ड iPhone 17 को ऑफर के बाद ₹70,900 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यह फोन सितंबर में ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। इस हिसाब से ग्राहकों को iPhone 17 पर करीब ₹12,000 तक की बचत मिलेगी।
iPhone 17 Pro पर ₹22,000 तक की बचत
iPhone 17 Pro की लॉन्च कीमत ₹1,34,900 थी, लेकिन Flipkart GOAT Sale में यह फोन ऑफर के बाद ₹1,12,900 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा। इस तरह प्रीमियम iPhone मॉडल पर ग्राहकों को करीब ₹22,000 तक का फायदा मिल सकता है।
iPhone 17 Pro Max भी सस्ता मिलेगा
Apple के सबसे महंगे मॉडल iPhone 17 Pro Max पर भी बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फोन लॉन्च के समय ₹1,49,900 की कीमत पर आया था। GOAT Sale में iPhone 17 Pro Max को ₹1,27,900 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यानी इस मॉडल पर भी करीब ₹22,000 तक की बचत होगी।
नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का फायदा
Flipkart ने iPhone 17 सीरीज पर डिस्काउंट के अलावा नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी देने की पुष्टि की है। इससे ग्राहक पुराने फोन को एक्सचेंज करके कीमत को और कम कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, HSBC और ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है।
