टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Big Billion Days Sale: जबरदस्त छूट के साथ खरीदें ये पांच सबसे बेहतरीन गीजर, बाद में हो जाएंगे महंगे

चाहे आपको एनर्जी-एफिशिएंट इंस्टेंट गीजर चाहिए हो या फैमिली के लिए हाई-कैपेसिटी स्टोरेज गीजर, यहां हर जरूरत के हिसाब से विकल्प मौजूद हैं। इस सेल में आपको अपने घर के लिए ऐसा गीजर चुनना चाहिए जो आपकी जरूरतों के साथ-साथ बिजली की भी बचत करे। Flipkart पर गीजर पर शानदार डील्स भी मिल रहे हैं। आइए जानते हैं...

Image

Flipkart Big Billion Days Sale discounts on geyser/Photo- Flipkart

Flipkart Big Billion Days Sale का शानदार मौका अब चल रहा है और यह सही समय है भारत के बेहतरीन गीजर ब्रांड्स जैसे Crompton, Bajaj, Havells आदि के टॉप मॉडल्स को भारी छूट पर खरीदने का। चाहे आपको एनर्जी-एफिशिएंट इंस्टेंट गीजर चाहिए हो या फैमिली के लिए हाई-कैपेसिटी स्टोरेज गीजर, यहां हर जरूरत के हिसाब से विकल्प मौजूद हैं।

1. Crompton Arno Neo 3 L Instant Water Geyser

फ्लिपकार्ट पर Crompton Arno Neo 3 L Instant Water Geyser सिर्फ 2,499 में उपलब्ध है, जो एक 3 लीटर इंस्टेंट गीजर है। यह गीजर रसोई या जल्दी नहाने के लिए एकदम सही है और यह बिल में भी बचत करती है। इसके अलावा, यह गीजर हाई-राइज बिल्डिंग्स में प्रेशर को अच्छी तरह से मैनेज करता है और इसमें थर्मल कट-ऑफ जैसी सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं।

2. Longway Superb 10 L Storage Water Geyser

Longway Superb 10 L Storage Water Geyser को 2,899 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह 10 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो बड़े परिवार के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह गीजर एनर्जी-एफिशिएंट है और रस्ट-फ्री स्टेनलेस स्टील टैंक के साथ आता है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। इसमें थर्मल कट-ऑफ, अर्थ लीकेज प्रोटेक्शन और फायर रिटार्डेंट केबल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी हैं।

3. Voltas INSTA 5 L Instant Water Geyser

अगर आप एक इंस्टेंट गीजर की तलाश में हैं, तो Voltas INSTA 5 L Instant Water Geyser को 3,099 रुपये में उपलब्ध है, जो 5 लीटर की क्षमता के साथ आता है और 5 स्टार बीईई रेटिंग के साथ ऊर्जा की बचत करता है। इसकी विशेषता यह है कि यह फायर रिटार्डेंट केबल्स और थर्मल कट-ऑफ के साथ आता है, जो इसे सुरक्षित और विश्वसनीय बनाता है।

4. HAVELLS Instanio 10 L Storage Water Geyser

अगर आप एक अधिक फीचर-रिच गीजर चाहते हैं, तो HAVELLS Instanio 10 L Storage Water Geyser 5,999 रुपये में 10 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जिसमें Whirlflow टेक्नोलॉजी, फेरोग्लास कोटेड टैंक और इनकोलॉय ग्लास हीटिंग एलिमेंट जैसी सुविधाएं हैं। इसके साथ ही, इसका कलर-चेंजिंग LED इंडिकेटर आपको यह बताता है कि पानी गर्म हो गया है या नहीं, जिससे यह और भी सुविधाजनक बन जाता है।

5. Crompton ASWH 3015 (ARNO NEO 5S) 15 L Storage Water Geyser

यदि आपको एक बड़ा गीजर चाहिए तो Crompton ASWH 3015 (ARNO NEO 5S) 15 L Storage Water Geyser को आप 5,499 रुपये में खरीद सकते हैं। यह 15 लीटर की क्षमता के साथ उपलब्ध है। यह गीजर कॉपर हीटिंग एलिमेंट और PUF इंसुलेशन के साथ आता है, जिससे पानी लंबे समय तक गर्म रहता है और ऊर्जा की बचत होती है। इसके अतिरिक्त, इसमें मल्टी-फंक्शन वाल्व, अर्थ लीकेज प्रोटेक्शन और थर्मल कट-ऑफ जैसे सुरक्षा फीचर्स हैं, जो इसे और भी विश्वसनीय बनाते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article