टेक एंड गैजेट्स

Video: कुंग फू सीख रहा है एलन मस्क का Optimus रोबोट, X पर शेयर किया वीडियो, आप भी देखें

यह पहली बार नहीं है जब ऑप्टिमस की चर्चा जोरों पर है। इससे पहले भी उसके कई सारे हैरान करने वाले वीडियो सामने आ चुके हैं। Optimus का कुंग फू ट्रेनिंग लेते वीडियो को शेयर करते हुए मस्क ने एक कमेंट भी किया है।

Image

कुंग फू की ट्रेनिंग ले रहा है एलन मस्क का रोबोट। (फोटो क्रेडिट- X elonmusk)

अरबपति बिजनेस मैन एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का Optimus Robot अपने नए-नए कारनामों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहता है। Optimus ने एक बार फिर से कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से चर्चा में बना हुआ है। इस बार Optimus ने कुछ ऐसा किया है जिससे वह सोशल मीडिया में छा गया है। Optimus अब कुंग फू की तैयारी करता हुआ दिखाई दिया है। सोशल मीडिया में उसके कुंग फू ट्रेनिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खुद एलन मस्क ने Optimus का वीडियो X पर शेयर किया है।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ऑप्टिमस की चर्चा जोरों पर है। इससे पहले भी उसके कई सारे हैरान करने वाले वीडियो सामने आ चुके हैं। Optimus का कुंग फू ट्रेनिंग लेते वीडियो को शेयर करते हुए मस्क ने एक कमेंट भी किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि ऑप्टिमस पूरी तरह से AI से चलता है और इसे किसी भी तरह से टेली -ऑपरेट करने की जरूरत नहीं है।

मस्क के इस पोस्ट का साफ मतलब है कि Optimus को कंट्रोल करने के लिए किसी भी तरह से इंसान की जरूरत नहीं है। यह बिना किसी सपोर्ट के आसानी से चल सकता है। इतना ही नहीं यह किसी के द्वारा किए गए एक्शन पर रिएक्ट भी कर सकता है। कुंग फू जैसी फाइटिंग ट्रेनिंग लेकर यह रोबोट अपने आप से खुद को आसपास के माहौल के अनुसार अपने आप को एडजस्ट कर सकता है। लैब से निकल सामाजिक माहौल में परफॉर्म करने के लिए ऑप्टिमस के लिए यह जरूरी है।

ऑप्टिमस रोबोट होगा सबसे कीमती प्रोडक्ट

टेस्ला कंपनी को अपनी रोबोटिक्स डिवीजन से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं उसी के आधार पर इसे नए-नए फीचर्स के साथ तैयार किया जा रहा है। खुद एलन मस्क यह कह चुके हैं कि ऑप्टिमस रोबोट आने वाले समय में टेस्ला गाड़ियों के बिजनेस को पीछे छोड़कर कंपनी का सबसे कीमती प्रोडक्ट बन जाएगा। कंपनी ने इसका मास प्रोडक्शन करने की भी योजना बनाई है। कंपनी के मुताबिक 2030 तक करीब 10 लाख रोबोट तैयार करना है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article