Digit India’s Top Appliance Awards 2026 : टाइम्स नेटवर्क की तरफ से पहली बार आयोजित Digit India’s Top Appliance Awards 2026 में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल हुए। इन पुरस्कारों के जरिये भारतीय बाजार में उपलब्ध होम अप्लायंसेज, टेलीविजन और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स में उत्कृष्टता को सम्मानित किया गया। Digit India’s Top Appliance Awards 2026 में बोलते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत अब कई उन्नत तकनीकों के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों के साथ खड़ा है।
टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ा भारत
भारत की मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी में हुई प्रगति को रेखांकित करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी दोनों क्षेत्रों में बहुत तेजी से प्रगति हो रही है। यह संकेत देता है कि करीब डेढ़ दशक पहले की स्थिति के विपरीत, आज हम दुनिया के किसी भी दूसरे देश के बराबर खड़े हैं। आज क्वांटम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हम दुनिया के शुरुआती कुछ देशों में शामिल हैं।”
अंतरिक्ष में भी उपलब्धियां कीं हासिल
जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और चंद्रयान के जरिये चंद्रमा पर पानी के अणुओं की खोज को देश की क्षमताओं का उदाहरण दे हुए कहा, “भले ही 1969 में अमेरिका के नील आर्मस्ट्रांग ने चांद की सतह पर कदम रखा हो, लेकिन उन्हें वहां पानी नहीं मिला था। हमारे चंद्रयान ने वहां जाकर पानी की मौजूदगी का प्रमाण, एचटूओ के अणु, उपलब्ध कराए। इसका मतलब है कि हमारे पास मानव प्रतिभा या मानव संसाधन की कमी नहीं थी। शायद उस तरह का माहौल पहले मौजूद नहीं था।”
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के बारे में बात करते हुए सिंह ने कहा कि निजी कंपनियों के लिए इस क्षेत्र को खोलने से इसमें तेजी से विस्तार हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, “हमने करीब पांच-छह साल पहले अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए भी खोल दिया। इसका नतीजा यह हुआ है कि हमारी अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था बढ़कर 9 अरब डॉलर हो गई है और इतनी तेजी से बढ़ रही है कि अगले 8 से 9 वर्षों में यह 40 से 45 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी।”
स्मार्ट होम इकोसिस्टम को पर चर्चा हुई
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी कार्यक्रम में मंच पर शामिल हुए और उन्होंने देश में घरेलू उपकरणों और टेक्नोलॉजी के बदलते परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए। दोनों नेताओं के अलावा इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के दिग्गजों और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान भारत के तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी, अप्लायंस और स्मार्ट होम इकोसिस्टम को लेकर चर्चा भी हुई।
गहन परीक्षण के आधार पर दिए गए पुरस्कार
25 वर्षों से अधिक समय से स्वतंत्र रिव्यू, गहन परीक्षण और निष्पक्ष टेक्नोलॉजी पत्रकारिता के अपने अनुभव के आधार पर Digit ने अब घरेलू उपकरणों के मूल्यांकन में भी अपनी विशेषज्ञता का विस्तार किया है। ये पुरस्कार एक परीक्षण आधारित मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत दिए गए हैं, जिसमें ऑब्जेक्टिव विश्लेषण, व्यावहारिक उपयोग और मापने योग्य परिणामों को आधार बनाया गया। संपादकीय टीम ने 140 से अधिक उत्पादों की 2,000 घंटे से ज्यादा समय तक टेस्टिंग की और कम से कम 150 मानकों पर उनका मूल्यांकन किया। हर शॉर्टलिस्ट किए गए उत्पाद को उसकी संबंधित कैटेगरी के लिए तैयार की गई विशेष मूल्यांकन पद्धति के आधार पर परखा गया।
| पुरस्कार श्रेणी | विजेता |
|---|---|
| सर्वश्रेष्ठ वाटर प्यूरीफायर | Atomberg Intellon |
| सर्वश्रेष्ठ वाटर प्यूरीफायर (पैसे की पूरी कीमत) | Livpure Lotier |
| सबसे भरोसेमंद वाटर प्यूरीफायर | Native by Urban Company M2 Pro |
| सर्वश्रेष्ठ एयर प्यूरीफायर | LG PuriCare (AS10GDBY0) |
| सर्वश्रेष्ठ एयर प्यूरीफायर (पैसे की पूरी कीमत) | Qubo Smart R700 |
| एयर प्यूरीफायर में डिजाइन इनोवेशन | Dyson HushJet SP01 |
| सर्वश्रेष्ठ डिशवॉशर | LG DFB335HMB |
| सर्वश्रेष्ठ डिशवॉशर (पैसे की पूरी कीमत) | Midea MDWPF1301 |
| सबसे भरोसेमंद डिशवॉशर | Bosch SMP6HMI00I |
| सर्वश्रेष्ठ कन्वेक्शन/ग्रिल माइक्रोवेव | Samsung MC32B7382QC/TL |
| सर्वश्रेष्ठ कन्वेक्शन/ग्रिल माइक्रोवेव (पैसे की पूरी कीमत) | LG 32L Charcoal (MJEN326UHWF) |
| सर्वश्रेष्ठ सोलो माइक्रोवेव | LG MS3032BK 30L |
| सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट लॉक | Godrej IoT9 |
| सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट लॉक (पैसे की पूरी कीमत) | TP-Link Tapo DL100 |
| सर्वश्रेष्ठ वीडियो डोरबेल | Hikvision DS-KIS603-P |
| सर्वश्रेष्ठ वीडियो डोरबेल (पैसे की पूरी कीमत) | Qubo Smart Video Doorbell Pro 2K |
| सर्वश्रेष्ठ होम सिक्योरिटी कैमरा (पैसे की पूरी कीमत) | CP Plus Ezykam CP-Z45Q Wi-Fi Camera |
| सर्वश्रेष्ठ फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर | LG GV-K25FFGFB |
| सर्वश्रेष्ठ फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर (पैसे की पूरी कीमत) | Haier Lumière 4-Door |
| सर्वश्रेष्ठ साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर | Samsung RS76CB81A312HL |
| सर्वश्रेष्ठ साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर (पैसे की पूरी कीमत) | Toshiba GR-RS682WE-PMI(06) |
| सर्वश्रेष्ठ डबल डोर रेफ्रिजरेटर | Bosch XXL KDN86AID0I |
| सर्वश्रेष्ठ डबल डोर रेफ्रिजरेटर (पैसे की पूरी कीमत) | Samsung RT80H51C3BHL |
| सबसे इनोवेटिव डबल डोर रेफ्रिजरेटर | Liebherr TVPbgB 4231 |
| सर्वश्रेष्ठ सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर | Samsung RR21H2H25BB |
| सर्वश्रेष्ठ सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर (पैसे की पूरी कीमत) | LG GTD2156ZHSL |
| सर्वश्रेष्ठ 3-स्टार स्प्लिट एसी | Hisense AS-18TW4RXSKQ02 Inverter AC |
| सर्वश्रेष्ठ स्प्लिट एसी (पैसे की पूरी कीमत) | Optimist SUHC48ZV |
| सर्वश्रेष्ठ 5-स्टार स्प्लिट एसी | LG AS-Q20JWZE |
| सबसे इंटेलिजेंट एसी | Haier HSA20DSD-GAI5NB-I |
| सर्वश्रेष्ठ रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर | Dreame L50s Pro Ultra |
| सर्वश्रेष्ठ रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर (पैसे की पूरी कीमत) | Milagrow iMap G5 Eco |
| सर्वश्रेष्ठ अपराइट वैक्यूम क्लीनर | Nuuk Ren Pro |
| सर्वश्रेष्ठ अपराइट वैक्यूम क्लीनर (पैसे की पूरी कीमत) | Dreame Mova K10 Pro |
| सर्वश्रेष्ठ फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन | LG FX1412A9K |
| सर्वश्रेष्ठ फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन (पैसे की पूरी कीमत) | Bosch WGA254ISIN |
| सर्वश्रेष्ठ टॉप लोड वॉशिंग मशीन | Samsung WA80F10B3BTL |
| सर्वश्रेष्ठ टॉप लोड वॉशिंग मशीन (पैसे की पूरी कीमत) | Lloyd GLWT855N12CB |
| सर्वश्रेष्ठ सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन | Intex SA90BGHG |
| सर्वश्रेष्ठ स्टैकेबल वॉशिंग मशीन | LG WashTower (FWT1310BG) |
| सर्वश्रेष्ठ ओएलईडी टीवी | LG OLED G6 |
| सर्वश्रेष्ठ मिनी एलईडी टीवी | Haier M92 |
| सर्वश्रेष्ठ मिनी एलईडी टीवी (पैसे की पूरी कीमत) | Lumio Vision 9 |
| सर्वश्रेष्ठ क्यूएलईडी टीवी | Xiaomi Smart TV X Pro 75 |
| सर्वश्रेष्ठ आरजीबी टीवी | Sony Bravia 7 II |
| सर्वश्रेष्ठ बजट टीवी | Cellecor CT-55UHD4K Pro 4K |
| सस्टेनेबिलिटी में उत्कृष्टता | Selsmart |
| होम एंटरटेनमेंट में उत्कृष्टता | BenQ |
| होम नेटवर्किंग में उत्कृष्टता | TP-Link |
| टेलीविजन में उत्कृष्टता | Xiaomi |
| उभरता हुआ होम एंटरटेनमेंट ब्रांड | Lumio |
| एनर्जी सॉल्यूशंस में उत्कृष्टता | Livguard |
| कमर्शियल रेफ्रिजरेशन में उत्कृष्टता | Elanpro |
| कमर्शियल ओवन में उत्कृष्टता | Unox |
इस कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया से Digit की उस प्रतिबद्धता को मजबूती मिलती है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को बेहतर और सोच-समझकर खरीदारी के फैसले लेने में मदद की जाती है। इसके लिए ऐसे उत्पादों को पहचान दी जाती है, जो वास्तविक उपयोग की परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन, इनोवेशन और भरोसेमंद अनुभव प्रदान करते हैं।
इन पुरस्कारों को Times Network द्वारा प्रस्तुत किया गया और Haier द्वारा पावर्ड किया गया। Oneup Trade को-पावर्ड पार्टनर है, जबकि LG स्ट्रैटेजिक पार्टनर, Selsmart सस्टेनेबिलिटी पार्टनर और Heights आउटडोर पार्टनर है।
