Croma Republic Day Sale हुई लाइव, आधी कीमत में iPhone 17, Samsung के फोन पर भी शानदार छूट
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Jan 18, 2026, 03:59 PM IST
Croma की सेल में फुली ऑटोमैटिक फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीनें 31,290 रुपये से शुरू हो रही हैं। वहीं Marshall Bluetooth स्पीकर्स पर 35 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। कुछ एयर कंडीशनर्स के साथ 11,500 रुपये तक के फ्रीबीज भी मिल रहे हैं।
iPhone 17/Photo-digit
एक ओर अमेजन पर जहां ग्रेट रिपब्लिक डे सेल चल रही है, वहीं फ्लिपकार्ट पर फ्रीडम सेल का आयोजन हुआ है। इसी बीच Croma ने भी गणतंत्र दिवस के खास मौके पर शानदार ऑफर पेश किया है। Croma ने अपनी खास Republic Day Sale की घोषणा की है। यह सेल देशभर के सभी Croma स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव हो चुकी है और 26 जनवरी तक चलेगी। इस सेल में लैपटॉप, स्मार्टफोन, टीवी और होम अप्लायंसेज पर बड़ी छूट दी जा रही है।
iPhone 17 पर सबसे बड़ा ऑफर
Croma की रिपब्लिक डे सेल की सबसे बड़ी खासियत iPhone 17 पर दी जा रही भारी छूट है। यह फोन अब 82,900 रुपये की लॉन्च कीमत के मुकाबले 47,990 रुपये की प्रभावी कीमत में उपलब्ध है। यह कीमत एक्सचेंज ऑफर, 2,000 रुपये के फ्लैट बैंक कैशबैक और 8,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस को मिलाकर तय की गई है, हालांकि एक्सचेंज वैल्यू पुराने डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करेगा।
iPhone 15 भी हुआ किफायती
iPhone 15 भी इस सेल में काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका प्रभावी दाम 31,990 रुपये रखा गया है, जबकि बाजार में इसकी कीमत 59,900 रुपये है। इसमें भी एक्सचेंज बेनिफिट, कैशबैक और बोनस ऑफर्स शामिल हैं।
बैंक ऑफर्स और स्टूडेंट डिस्काउंट
Croma की Republic Day Sale में बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, आसान EMI विकल्प और चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर स्टूडेंट प्राइसिंग जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। HDFC Tata Neu कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को चुनिंदा Apple डिवाइसेज पर 10 प्रतिशत तक की अतिरिक्त बचत का मौका मिल सकता है, हालांकि इसके लिए शर्ते भी हैं।
Samsung स्मार्टफोन्स पर भी डील
इस सेल में Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं। Galaxy S24 एक्सचेंज करने पर Samsung S25 को 50,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं S24 Ultra एक्सचेंज करने पर Samsung S25 Ultra 79,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा Galaxy Z Fold 6 के एक्सचेंज पर Samsung Z Fold 7 की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई है।
लैपटॉप्स पर भी आकर्षक ऑफर
स्टूडेंट्स के लिए MacBook Air M4 को विशेष कीमत 55,911 रुपये में पेश किया गया है, जिसमें बैंक कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं। इसके अलावा HP OmniBook 5 (13th Gen) को भी एक्सचेंज और कैशबैक के साथ 48,130 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।
टीवी और होम अप्लायंसेज़ पर भारी छूट
Croma की इस सेल में एंटरटेनमेंट और होम अप्लायंसेज पर भी शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। Samsung Neo QLED 65-इंच टीवी की कीमत 1,75,000 रुपये से घटाकर 98,990 रुपये कर दी गई है। TCL का 55-इंच QLED टीवी 38,990 रुपये में मिल रहा है। फुली ऑटोमैटिक फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीनें 31,290 रुपये से शुरू हो रही हैं। वहीं Marshall Bluetooth स्पीकर्स पर 35 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। कुछ एयर कंडीशनर्स के साथ 11,500 रुपये तक के फ्रीबीज भी मिल रहे हैं।