टेक एंड गैजेट्स

Coca-Cola Smartphone: ये गजब है... कोका-कोला जल्द लाने वाली है जबरदस्त स्मार्टफोन!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 25, 2023, 01:44 PM IST

सॉफ्ट ड्रिंक्स का नामचीन ब्रांड कोका-कोला जल्द मार्केट में अपना स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारियों में लगी है. रिपोर्ट्स में सामने आया है कि नए फोन के लिए कंपनी ने रियलमी से हाथ मिलाया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है.

Image

नए स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर कोका-कोला ब्रांडिंग है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कोका-कोला ला रही नया स्मार्टफोन!
  • भारतीय मार्केट में जल्द देखने मिलेगा!
  • रियलमी से मिलाया कंपनी ने हाथ!

Coca-Cola New Smartphone: दुनियाभर में सॉफ्ट ड्रिंक्स के लिए महारथी कंपनी कोका-कोला बहुत जल्द अपना एक स्मार्टफोन लाने वाली है. मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि इस फोन को मार्केट में उतारने के लिए कंपनी ने रियलमी के साथ हाथ मिलाया है, हालांकि इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. टिपस्टर यानी खुफिया सूचनाएं देने वाले मुकुल शर्मा ने कोका-कोला द्वारा लाए जा रहे इस मोबाइल के रेंडर्स साझा किए हैं जिसके पिछले हिस्से पर कंपनी की ब्रांडिंग नजर आ रही है.

रियलमी और कोक का कोलैब!

रेंडर इमेज से साफ होता है कि इस नए स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर कोका-कोला ब्रांडिंग है, इसके अलावा पिछला हिस्से कंपनी की थीम के मुताबिक पूरी तरह लाल रखा गया है. नए प्रोडक्ट के रेंडर में दो कैमरा रिंग दिखाई दे रहे हैं और यहां वॉल्यूम बटन के अलावा राउंड ऐज भी नजर आ रही हैं. फिलहाल इस स्मार्टफोन की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसे साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा.

किस स्मार्टफोन पर आधारित

कोका-कोला और रियलमी की इस साझेदारी के बारे में और नए स्मार्टफोन के फीचर्स की कोई पुख्ता जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. 91Mobiles की खबर के मुताबिक नया स्मार्टफोन कंपनी के हालिया लॉन्च मोबाइल रियलमी 10 4G जैसा दिख रहा है. ये पहली बार नहीं जबकोका-कोला ने ऐसा कोई फोन निकाला है, इससे पहले भी कंपनी कई स्पेशल एडिशन मोबाइल्स लॉन्च कर चुकी है. नए स्मार्टफोन की तमाम एक्सेसरीज से लेकर इसकी पैकेजिंग और इंटरफेस भी कोका-कोला थीम का हो सकता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article