टेक एंड गैजेट्स

CMF Headphone Pro: एक बार चार्ज होने पर 100 घंटे सुन सकेंगे म्यूजिक, 40mm का है ड्राइवर

CMF Headphone Pro में 40mm निकेल-प्लेटेड ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें हाइब्रिड एडैप्टिव ANC सपोर्ट मिलता है, जो आसपास के शोर को 40dB तक कम कर सकता है। बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें Spatial Audio मोड्स जैसे Cinema और Concert भी दिए गए हैं, जिससे साउंडस्टेज ज्यादा वाइड महसूस होता है।

Image

CMF Headphone Pro Launched in India With 100 Hour Battery Life

CMF ने भारत में अपना नया CMF Headphone Pro लॉन्च कर दिया है। यह हेडफोन इससे पहले सितंबर 2025 में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया गया था। भारतीय वेरिएंट फीचर्स और डिजाइन के मामले में पूरी तरह ग्लोबल मॉडल जैसा ही है और इस महीने के आखिर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक, यह CMF का पहला ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन है, जिसमें ANC (Active Noise Cancellation) सपोर्ट मिलता है।

CMF Headphone Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता

CMF Headphone Pro की भारत में कीमत 7,999 रुपये रखी गई है, हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर 20 जनवरी से सीमित समय के लिए खरीदा जा सकेगा। यह हेडफोन Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसे Dark Grey, Light Green और Light Grey रंगों में पेश किया गया है।

40mm ड्राइवर्स और दमदार ANC सपोर्ट

CMF Headphone Pro में 40mm निकेल-प्लेटेड ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें हाइब्रिड एडैप्टिव ANC सपोर्ट मिलता है, जो आसपास के शोर को 40dB तक कम कर सकता है। बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें Spatial Audio मोड्स जैसे Cinema और Concert भी दिए गए हैं, जिससे साउंडस्टेज ज्यादा वाइड महसूस होता है। इसके अलावा, हेडफोन LDAC कोडेक और Hi-Res ऑडियो को भी सपोर्ट करता है।

मॉड्यूलर डिजाइन और फिजिकल कंट्रोल्स

CMF Headphone Pro को मॉड्यूलर डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसमें टच कंट्रोल की जगह फिजिकल कंट्रोल्स पर ज्यादा फोकस किया गया है। इसमें इंटरचेंजेबल ईयर कुशंस दिए गए हैं, जिससे यूजर अपनी पसंद के अनुसार लुक बदल सकते हैं।

रोलर डायल, एनर्जी स्लाइडर और कस्टम बटन

इस हेडफोन में कई यूनिक फिजिकल कंट्रोल्स मिलते हैं जैसे कि रोलर डायल: वॉल्यूम, प्लेबैक और नॉइज कंट्रोल के लिए है, वहीं एनर्जी स्लाइडर: बेस और ट्रेबल एडजस्ट करने के लिए है। इसमें कस्टमाइजेबल बटन है जिसे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इन सभी कंट्रोल्स और साउंड सेटिंग्स को Nothing X ऐप के जरिए कस्टमाइज किया जा सकता है। इसमें Personal Sound फीचर भी है, जो यूजर की सुनने की क्षमता के अनुसार ऑडियो आउटपुट को ट्यून करता है।

100 घंटे तक की बैटरी और फास्ट चार्जिंग

CMF का दावा है कि Headphone Pro बिना ANC के 100 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है, जबकि ANC ऑन रहने पर यह 50 घंटे तक चल सकता है। यह USB Type-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जहां सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग से करीब 8 घंटे का प्लेबैक (ANC बंद होने पर) मिल सकता है। कंपनी के अनुसार, हेडफोन को फुल चार्ज होने में 2 घंटे से भी कम समय लगता है। खास बात यह है कि इसे स्मार्टफोन से Type-C to Type-C केबल के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article