टेक एंड गैजेट्स

दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट, एक सेंकड में डाउनलोड हो जाएंगी 150 HD मूवीज

Fastest Internet In The World: इंटरनेट इतना फास्ट है कि यह सिर्फ एक सेकंड में 150 हाई-डेफिनिशन फिल्मों के बराबर डेटा ट्रांसफर कर सकता है। इसका मतलब यह है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की हाल ही में रिलीज हुई टाइगर 3 जैसी एचडी फिल्म को इस नए कनेक्शन की मदद से एक सेकंड के अंदर लगभग 150 बार डाउनलोड किया जा सकता है।

Image

दुनिया का सबसे फास्ट इंटरनेट

Photo : Times Now Digital

Fastest Internet In The World: क्या आपको वो दिन याद हैं जब एक फिल्म डाउनलोड करना बहुत बड़ी बात होती थी और सिर्फ 100 एमबी डाउनलोड करने के लिए घंटों लग जाते थे। स्थिति अब काफी बेहतर है और इंटरनेट स्पीड के मामले में हम निश्चित रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन यदि हम आपसे कहें कि एक सेकेंड में आप इंटरनेट की मदद से एक साथ 150 मूवी डाउनलोड कर सकते हैं तो क्या आप यकीन कर पाएंगे। नहीं न! लेकिन ऐसा संभव हो गया है। चीन ने दुनिया का सबसे फास्ट इंटरनेट लॉन्च किया है और इसकी स्पीड इतनी फास्ट है कि यह एचडी मूवी को एक सेकंड में 150 बार ट्रांसफर कर सकता है।

चीन ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे फास्ट इंटरनेट

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन ने दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट लॉन्च किया है, जो प्रति सेकंड 1.2 TB डेटा ट्रांसमिट कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह इंटरनेट स्पीड मौजूदा औसत इंटरनेट स्पीड से दस गुना अधिक फास्ट है, जो आम तौर पर प्रति सेकंड केवल 100GB पर काम करती है। यहां तक कि संयुक्त राज्य अमेरिका का हाल ही में एडवांस्ड पांचवीं जनरेशन का इंटरनेट2 नेटवर्क भी 400GB प्रति सेकंड की अधिकतम स्पीड तक पहुंचता है।

नए इंटरनेट सुविधा को सिंघुआ यूनिवर्सिटी, चाइना मोबाइल, हुआवे टेक्नोलॉजी और सेर्नेट कॉर्पोरेशन द्वारा सामूहिक रूप से लॉन्च किया गया है। नए लॉन्च इंटरनेट का बुनियादी ढांचा 3,000 किलोमीटर से अधिक तक फैला है, जो ऑप्टिकल फाइबर केबल के विशाल नेटवर्क के माध्यम से बीजिंग, वुहान और गुआंगजौ को जोड़ता है।

एक सेंकड में डाउनलोड हो जाएंगी 150 मूवीज

Huawei टेक्नोलॉजीज के उपाध्यक्ष वांग लेई ने एक उदाहरण के माध्यम से बताया कि नया लॉन्च किया गया नेटवर्क कितना फास्ट है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट इतना फास्ट है कि यह सिर्फ एक सेकंड में 150 हाई-डेफिनिशन फिल्मों के बराबर डेटा ट्रांसफर कर सकता है। इसका मतलब यह है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की हाल ही में रिलीज हुई टाइगर 3 जैसी एचडी फिल्म को इस नए कनेक्शन की मदद से एक सेकंड के अंदर लगभग 150 बार डाउनलोड किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article