टेक एंड गैजेट्स

USB पोर्ट के बाद एप्पल का सबसे बड़ा बदलाव, करेगी RCS को सपोर्ट, एंड्रॉयड यूजर्स को फायदा

Rich Communication Services messages: एप्पल ने कहा कि अगले साल के अंत में हम आरसीएस यूनिवर्सल प्रोफाइल के लिए सपोर्ट जोड़ देंगे, जो वर्तमान में जीएसएम एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित स्टैंडर्ड है। हमारा मानना है कि आरसीएस यूनिवर्सल प्रोफाइल SMS या MMS की तुलना में बेहतर इंटरऑपरेबिलिटी अनुभव प्रदान करेगा।

Image

रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज मैसेज

Photo : Times Now Digital

Rich Communication Services messages: एप्पल ने कथित तौर पर आईफोन में RCS (रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज मैसेज) के लिए सपोर्ट जारी करने की घोषणा कर दी है। एप्पल का यह बदलाव आईफोन में टाइप-सी पोर्ट के बाद IOS में सबसे बड़ा बदलाव है। नए बदलाव के साथ कंपनी का कहना है कि आरसीएस यूनिवर्सल प्रोफाइल SMS या MMS की तुलना में बेहतर इंटरऑपरेबिलिटी अनुभव प्रदान करेगा।

क्या है रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज मैसेज?

रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज एक तरह ही चेट सर्विस है, जो काफी एडवांस है और आपके मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने में मदद कर सकती है। यह फीचर आपके स्मार्टफोन या मोबाइल पर मिलते वाले मैसेजिंग ऐप के साथ ही काम करता है। हालांकि इसे एक्टिव करने के लिए आपको फोन की सेटिंग्स में कुछ बदलाव करना होता है।

2024 में जारी होगा सपोर्ट

एप्पल ने कहा कि अगले साल के अंत में हम आरसीएस यूनिवर्सल प्रोफाइल के लिए सपोर्ट जोड़ देंगे, जो वर्तमान में जीएसएम एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित स्टैंडर्ड है। हमारा मानना है कि आरसीएस यूनिवर्सल प्रोफाइल SMS या MMS की तुलना में बेहतर इंटरऑपरेबिलिटी अनुभव प्रदान करेगा।

कंपनी ने कहा कि यह आईमैसेज के साथ काम करेगा, जो एप्पल यूजर्स के लिए सबसे अच्छा और सबसे सुरक्षित मैसेजिंग एक्सपीरियंस बना रहेगा। एप्पल का यह निर्णय यूरोपीय संघ के डिजिटल मार्केट एक्ट (डीएमए) जैसे नियामकों और गूगल और सैमसंग जैसे प्रतिस्पर्धियों के दबाव के बीच आया है। आरसीएस क्रॉस-प्लेटफॉर्म टेक्स्ट में आईमैसेज-स्टाइल फीचर लाता है।

आरसीएस को अपनाने वाला आईफोन और एंड्रॉयड डिवाइसों के बीच टेक्स्ट भेजते समय एन्क्रिप्शन, रीड रिसीट्स, टाइपिंग इंडिकेटर, हाई-रिजॉल्यूशन इमेज और वीडियो के लिए सपोर्ट को आसान कर सकता है। एप्पल यूजर्स को टेक्स्ट थ्रेड्स में लोकेशन शेयर करने देगा और आरसीएस मैसेज एसएमएस मैसेज की तरह ग्रीन होंगे। हालांकि, एप्पल आईमैसेज को अन्य प्लेटफॉर्म पर नहीं खोल रहा है, बल्कि SMS और MMS को रिप्लेस कर रहा है और उपलब्ध होने पर आईमैसेज से अलग मौजूद है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article