टेक एंड गैजेट्स

OnePlus का बंपर धमाका, स्मार्टफोन खरीदने पर फ्री में मिलेगी 25 हजार की स्मार्टवॉच, जानें ऑफर

OnePlus Open Deal: वनप्लस ओपन 7.82 इंच के प्रोएक्सडीआर डिस्प्ले के साथ आता है, इसमें 120 हर्ट्ज तक का स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 2,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1440 हर्ट्ज पीएमडब्ल्यू फ्रीक्वेंसी डिमिंग है। ऑफर के तहत वनप्लस ओपन के सभी खरीदारों को 24,999 रुपये की कीमत वाली वनप्लस वॉच 2 फ्री मिलेगी।

Image

OnePlus Open Deal

OnePlus Open Deal: वनप्लस ने अपने प्रमुख प्रोडक्ट की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए रोमांचक ऑफर की घोषणा की है। कंपनी ने वनप्लस कम्युनिटी सेल का लेटेस्ट वर्जन पेश किया है, जिसमें इसके प्रमुख मॉडल्स पर कई तरह के डिस्काउंट और बोनस दिए जाएंगे। इन्हीं ऑफर के तहत कंपनी वनप्लस ओपन की खरीद पर वनप्लस वॉच 2 फ्री में दे रही है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन की खरीद पर डिस्काउंट भी मिल रहा है। चलिए जानते हैं वनप्लस ओपन पर मिलने वाले डिस्काउंट और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

OnePlus Open Deal: क्या है ऑफर

वनप्लस ओपन डील 4 जून से शुरू हुई है। यह डील 30 जून तक चलने वाली है। डील में वनप्लस के फोल्डेबल स्मार्टफोन की खरीद पर कॉम्प्लीमेंट्री वनप्लस वॉच 2 मिलेगी। बता दें कि वनप्लस ओपन की भारत में कीमत 1,39,000 रुपये है। वहीं सभी खरीदारों को 24,999 रुपये की कीमत वाली वनप्लस वॉच 2 फ्री मिलेगी।

फ्री स्मार्टवॉच के अलावा, खरीदार ICICI बैंक, HDFC बैंक, वनकार्ड, BOBCARD और IDFC फर्स्ट बैंक कार्ड से स्मार्टफोन खरीदने पर 5,000 रुपये की तत्काल बैंक छूट का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके अलावा फोन पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी है। यूजर्स अमेजन इंडिया, वनप्लस स्टोर और रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स और बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे अन्य रिटेल स्टोर के माध्यम से 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी उठा सकते हैं।

OnePlus Open Specifications: फोल्डेबल की खासियत

वनप्लस ओपन 7.82 इंच के प्रोएक्सडीआर डिस्प्ले के साथ आता है, इसमें 120 हर्ट्ज तक का स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 2,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1440 हर्ट्ज पीएमडब्ल्यू फ्रीक्वेंसी डिमिंग है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज से लैस है। वनप्लस के फोल्डेबल स्मार्टफोन में दमदार कैमरा सेटअप भी मिलता है। फोन दो कलर ऑप्शन-एमराल्ड डस्क और वॉयेजर ब्लैक में आता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article