Bsnl 4g launch date confirmed:: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए लगातार अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने में लगी हुई है। सरकारी कंपनी ने देशभर के अलग अलग शहरों में करीब 1 लाख 4G टॉवर्स को लगाने का लक्ष्य रखा है जो लगभग-लगभग पूरा हो चुका है। अगर आप BSNL की 4G सर्विस शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। लंबे इंतजार के बाद कंपनी पूरे देश में अपनी हाई स्पीड कनेक्टिविटी वाली 4G सर्विस को शुरू करने जा रही है। इससे देशभर में मौजूद कंपनी करोड़ों ग्राहकों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है।
आपको बता दें कि हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के मामले में बीएसएनएल, निजी कंपनियों जियो, एयरटेल और वीआई से काफी पीछ रह गई है। लेकिन अब कंपनी अपने देशभर के यूजर्स को 4G सर्विस की सुविधा देने जा रही है। 4G कनेक्टिविटी मिलने के बाद उन यूजर्स को भी राहत मिलने वाली है जो अपना नंबर पोर्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे।
BSNL ने X पर किया बड़ा ऐलान
आपको बात दें कि बीएसएनएल ने अपने आफिशियल X अकाउंट से पोस्ट करके 4G सर्विस शुरू करने का बड़ा ऐलान किया। BSNL के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर ए रॉबर्ट जे रवि ने भारत डिजिटल इन्फ्रा समिट 2025 के दौरान कहा कि BSNL 4G की टेक्नोलॉजी पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी है और हम 27 सितंबर 2025 को दूसरे देश में 4G सर्विस का उद्घाटन करने जा रहे हैं।
सरकारी कंपनी ने अपने X अकाउंट में लिखा कि 'तैयार हो जाओ भारत!'27 सिंतबर से बीएसएनएल भारत में संपर्क के तरीके को बदल देगा। स्वदेशी डिजिटल भारत एक नया अध्याय शुरू करने जा रहा है।
आपको बता दें कि BSNL ने देश के कुछ शहरों में अपनी 4G सर्विस को पहले ही शुरू कर दिया है। कंपनी दिल्ली के ग्राहकों को अपनी 4G सुविधा मुहैया करा रही है। अगर आपके पास 4G सपोर्टेड स्मार्टफोन या फिर फीचर फोन है तो अब आप BSNL की सिम के जरिए हाई स्पीड नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप BSNL 4G Sim Card खरीदना चाहते हैं तो आप BSNL और MTNL ग्राहक सर्विस केंद्रों के साथ-साथ रिटेलर्स से E-KYC प्रॉसेस के बाद खरीद सकते हैं।
