टेक एंड गैजेट्स

BSNL Cheap Plans: 797 रु में 300 दिन की वैलिडिटी ! 10 फरवरी तक मौका, BSNL बंद कर रही ये तीन धांसू रिचार्ज प्लान

BSNL Cheap Plans: बीएसएनएल अपने तीन लोकप्रिय प्रीपेड वाउचर 201 रु, 797 रु और 2999 रु के प्लान को बंद करने जा रही है। ये तीनों प्लान केवल 10 फरवरी तक वैलिड हैं।

Image

BSNL बंद कर रही 3 प्लान

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • BSNL बंद कर रही 3 प्लान
  • 10 फरवरी तक मौका
  • 797 रु में 300 दिन की वैलिडिटी

BSNL Cheap Plans: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL प्राइवेट कंपनियों एयरटेल-जियो और Vi के मुकाबले सस्ते प्लान ऑफर करती है। ये अपने किफायती और लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान पेश करके टेलीकॉम इंडस्ट्री में हलचल मचाए रखती है। वहीं प्राइवेट कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी जारी रखे हुए हैं। बीते 1 साल में BSNL ने लगभग 50 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं। ये उन कस्टमर्स को आकर्षित कर रही है जो बजट वाले प्लान्स की तलाश में हैं। BSNL के पास कई लॉन्ग टर्म प्लान हैं जो ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज से बचने में मदद करते हैं। मगर अब ये अपने 3 किफायती प्लान बंद करने जा रही है।

ये भी पढ़ें -

कौन-कौन से प्लान हो रहे बंद

रिपोर्ट्स के अनुसार बीएसएनएल अपने तीन लोकप्रिय प्रीपेड वाउचर 201 रु, 797 रु और 2999 रु के प्लान को बंद करने जा रही है। ये तीनों प्लान केवल 10 फरवरी तक वैलिड हैं।

201 रु वाला प्लान (BSNL Rs 201 Plan)

बीएसएनएल के 201 रुपये वाले प्लान में आपको 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें कॉलिंग के लिए 300 कॉलिंग मिनट और 6 जीबी डेटा मिलता है।

797 रु वाला प्लान (BSNL Rs 797 Plan)

जो लोग बीएसएनएल को सेकेंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं या फिर कम से कम खर्च में अपना नंबर चालू रखना चाहते हैं, उनके लिए 797 रुपये का प्लान बेस्ट है। इस प्लान में 300 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें प्लान में पहले 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे।

60 दिन के बाद ये सारे बेनेफिट नहीं मिलेंगे। मगर आपकी सिम एक्टिव रहेगी।

2999 रु वाला प्लान (BSNL Rs 2999 Plan)

बीएसएनएल के 2999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। वहीं रोज 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा और रोजाना ही 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article