टेक एंड गैजेट्स

boAt CineHead F1 Pro Projector भारत में लॉन्च, Google TV 5.0 के साथ 4K सपोर्ट

boAt CineHead F1 Pro कंपनी का पहला प्रोजेक्टर है, जिसमें आधिकारिक Google TV दिया गया है। इसमें Google TV 5.0 मिलता है, जिसके जरिए Google Play Store पर उपलब्ध 10,000 से ज्यादा ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

Image

Google TV 5.0 से लैस है प्रोजेक्टर/photo-bOAT

boAt ने भारत में अपना नया CineHead F1 Pro Projector लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की नई CineHead F1 सीरीज का पहला प्रोजेक्टर है। इसके साथ कंपनी ने स्टैंडर्ड CineHead F1 मॉडल की भी जानकारी दी है, जिसे इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च किया जाएगा। नई सीरीज की सबसे बड़ी खासियत Google TV 5.0 है। प्रोजेक्टर में नेटिव 1080p रिजॉल्यूशन के साथ 4K कंटेंट सपोर्ट और 120 इंच तक स्क्रीन प्रोजेक्ट करने की क्षमता दी गई है।

boAt CineHead F1 Pro की कीमत और उपलब्धता

भारत में boAt CineHead F1 Pro की कीमत ₹32,999 रखी गई है। कंपनी के मुताबिक यह इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत है, यानी भविष्य में इसकी कीमत में बदलाव हो सकता है। प्रोजेक्टर को फिलहाल boAt के ऑनलाइन स्टोर के अलावा Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है। वहीं, boAt CineHead F1 को भारत में इसी महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी अभी साझा नहीं की है। इनकी घोषणा लॉन्च के करीब की जाएगी।

Google TV 5.0 से लैस है प्रोजेक्टर

boAt CineHead F1 Pro कंपनी का पहला प्रोजेक्टर है, जिसमें आधिकारिक Google TV दिया गया है। इसमें Google TV 5.0 मिलता है, जिसके जरिए Google Play Store पर उपलब्ध 10,000 से ज्यादा ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को पर्सनलाइज्ड कंटेंट रिकमेंडेशन, मल्टीपल यूजर प्रोफाइल और बच्चों के लिए अलग Kids Mode भी मिलता है।

प्रोजेक्टर में Google Assistant का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर वॉयस कमांड के जरिए कंटेंट सर्च कर सकते हैं और दूसरे काम कर सकते हैं। इसके रिमोट में Netflix और YouTube के लिए डेडिकेटेड हॉटकी भी दी गई हैं।

1080p प्रोजेक्शन और 4K कंटेंट सपोर्ट

CineHead F1 Pro में नेटिव 1080p प्रोजेक्शन दिया गया है, जबकि यह 4K कंटेंट को भी सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, यह प्रोजेक्टर अधिकतम 120 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट प्रोजेक्ट कर सकता है। Google TV 5.0 के साथ इसमें वायरलेस स्क्रीन मिररिंग का फीचर भी दिया गया है। यानी यूजर अपने कंपैटिबल स्मार्टफोन या दूसरे डिवाइस की स्क्रीन को प्रोजेक्टर पर वायरलेस तरीके से दिखा सकता है।

ऑटोफोकस और ऑटो कीस्टोन करेक्शन

प्रोजेक्टर में ऑटोफोकस और ऑटो कीस्टोन करेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस फीचर भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि इन फीचर्स की मदद से प्रोजेक्टर को सेटअप करते समय बार-बार मैनुअल एडजस्टमेंट करने की जरूरत कम होती है। इसके साथ एक एडजस्टेबल स्टैंड भी दिया गया है, जिससे यूजर प्रोजेक्टर की पोजिशन को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकता है।

Dolby Audio और कई कनेक्टिविटी विकल्प

ऑडियो के लिए boAt CineHead F1 Pro में Dolby Audio का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2.4GHz और 5GHz डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, HDMI, USB और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है। इसके अलावा प्रोजेक्टर में HDMI ARC और eARC का सपोर्ट भी दिया गया है। इससे यूजर इसे कंपैटिबल साउंडबार या होम थिएटर सिस्टम के साथ कनेक्ट कर सकता है।

2GB RAM और 32GB स्टोरेज

परफॉर्मेंस के लिए CineHead F1 Pro में MediaTek का चिपसेट दिया गया है, हालांकि कंपनी ने इसके सटीक मॉडल की जानकारी नहीं दी है। इसमें 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। Google TV, 4K सपोर्ट, Dolby Audio, ऑटोफोकस और 120 इंच तक प्रोजेक्शन जैसे फीचर्स के साथ boAt CineHead F1 Pro कंपनी के प्रोजेक्टर सेगमेंट में नया विकल्प है। वहीं, कम कीमत वाले स्टैंडर्ड CineHead F1 मॉडल की लॉन्चिंग के बाद इस सीरीज में यूजर्स को एक और विकल्प मिलने वाला है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article