अगर आप स्मार्टफोन के साथ ऐसा पावर बैंक चाहते हैं जो तेज चार्जिंग के साथ ज्यादा बैकअप भी दे, तो boAt ने भारत में अपनी नई Apex Powerbank Series लॉन्च की है। कंपनी ने इस सीरीज में चार मॉडल पेश किए हैं। इनमें Apex PB400, Apex PB400 Pro, Apex PB445 और Apex PB332 MagnaCharge शामिल हैं। अलग-अलग जरूरत के हिसाब से इनमें हाई-कैपेसिटी बैटरी, वायर्ड फास्ट चार्जिंग और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत ₹1,999 से शुरू
boAt Apex Powerbank Series की शुरुआती कीमत ₹1,999 है। इस कीमत में Apex PB332 MagnaCharge मिलता है, जिसे Arctic White, Noir Black और Storm Blue कलर में खरीदा जा सकता है। वहीं Apex PB400 की कीमत ₹2,199 और PB400 Pro की कीमत ₹2,599 है। टॉप मॉडल Apex PB445 की कीमत ₹2,899 रखी गई है। सीरीज को Amazon, Flipkart, boAt की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Apex PB400 में 20,000mAh बैटरी
Apex PB400 में 20,000mAh बैटरी दी गई है और यह 22.5W टू-वे वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें QC 3.0, Power Delivery और PPS सपोर्ट मिलता है। खास बात यह है कि इसमें बिल्ट-इन टू-वे Type-C केबल के साथ Type-C और USB Type-A पोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इससे एक साथ तीन डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
PB400 Pro में डिजिटल डिस्प्ले
Apex PB400 Pro में भी 20,000mAh बैटरी और 22.5W टू-वे फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें QC 3.0, PD और PPS का सपोर्ट है। इस मॉडल में बिल्ट-इन Type-C केबल के अलावा ग्लास टॉप और डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले पर आप पावर बैंक में बची हुई बैटरी का लेवल देख सकते हैं।
PB445 में 45W Turbo Fast Charging
सीरीज का सबसे महंगा मॉडल Apex PB445 है। इसमें भी 20,000mAh बैटरी दी गई है, लेकिन इसकी खासियत 45W टू-वे Turbo Fast Charging है। इसमें QC 3.0, Power Delivery और PPS सपोर्ट के साथ बिल्ट-इन Type-C केबल, Type-C और USB Type-A पोर्ट मिलते हैं। कंपनी ने इसमें एंटी-स्लिप बॉडी और ग्लास टॉप भी दिया है।
MagnaCharge में वायरलेस चार्जिंग
अगर आपका फोकस वायरलेस चार्जिंग पर है, तो Apex PB332 MagnaCharge अलग विकल्प है। इसमें 10,000mAh बैटरी के साथ 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 22.5W टू-वे वायर्ड चार्जिंग मिलती है। इसमें फोल्डेबल स्टैंड भी है, जिससे चार्जिंग के दौरान फोन को खड़ा रखा जा सकता है। साथ ही USB Type-A पोर्ट दिया गया है।
पुराने फोन के लिए भी काम आएगा MagnaCharge Ring
MagnaCharge में कंपनी ने MagnaCharge Ring भी दिया है। यह उन डिवाइस और फोन केस के लिए उपयोगी है जिनमें पहले से मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। यानी ऐसे यूजर्स भी इस पावर बैंक की मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
