टेक एंड गैजेट्स

Cyber Fraud: नोएडा में सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड, शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साफ किए 9 करोड़ रुपये

Cyber Fraud: कुल 13 बार में ठगों ने पीड़ित से रकम ट्रांसफर कराई। किसी एक व्यक्ति के साथ शेयर ट्रेडिंग में यह शहर में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी बताई जा रही है। ऐप में शेयर मार्केट में होने वाले मुनाफे के बारे में बताया गया था, जिसके बाद राजीव बोथरा ने अपने खाते से 9.09 करोड़ ट्रांसफर कर दिये।

Image

Cyber Fraud

Photo : PTI

Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश करने पर करोड़ों का मुनाफा होने की बात कहकर साइबर जालसाजों ने नोएडा के एक व्यक्ति से 9 करोड़ 9 लाख रुपए की ठगी की है। ऐप डाउनलोड कराकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की है।

13 बार में ठगे 9 करोड़ रुपये

कुल 13 बार में ठगों ने पीड़ित से रकम ट्रांसफर कराई। किसी एक व्यक्ति के साथ शेयर ट्रेडिंग में यह शहर में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी बताई जा रही है। ठगी रजत बोथरा नाम के व्यक्ति के साथ हुई है, जो नोएडा के सेक्टर- 40 में रहते हैं। साइबर थाने में यह मामला दर्ज हो चुका है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुआ जालसाजी का खेल

साइबर ठगी से पीड़ित रजत बोथरा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि 28 अप्रैल को उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड किया गया। उस ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग के मुनाफे के बारे में बताया जाता था और एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करने और कई स्टेप्स फॉलो करने के बाद उनके मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड हो गया। ऐप का नाम जीएफएसएल सिक्योरिटीज ऑफिशियल स्टॉक सी 80 था।

मुनाफा दिखाकर हुई करोड़ों की ठगी

ऐप में शेयर मार्केट में होने वाले मुनाफे के बारे में बताया गया था, जिसके बाद राजीव बोथरा ने अपने खाते से 9.09 करोड़ ट्रांसफर कर दिये। राजीव ने ये रकम कुल तेरह बार में ट्रांसफर की। ट्रांसफर के दौरान राजीव ने कई बार बीच में ही पैसे को विथड्रॉ करने की कोशिश की, लेकिन पैसा नहीं निकल पाया। जिस ऐप के जरिए राजीव ने ये इन्वेस्टमेंट की वो एप्लीकेशन पैसे निकालने की अनुमति नहीं दे रहा था। इसके बाद राजीव को शक हुआ। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

राजीव ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उन्हें जब शक हुआ कि उनको साइबर ठगों द्वारा फर्जी वेबसाइट लिंक और एप्लीकेशन तैयार कर शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर ठग लिया गया है, तो उन्होंने पैसे विथड्रॉ करने की कोशिश की, लेकिन एप्लीकेशन ने परमिशन नहीं दी।

जांच में जुटी पुलिस

राजीव ने 29 मई को एनसीआरपी पोर्टल पर घटना की शिकायत भी दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने देखा कि यह मामला काफी बड़ा है तो उन्हें बुलाकर एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और कोशिश की जा रही है कि उन सभी बैंक अकाउंट को फ्रीज किया जाए जिसमें यह पैसा ट्रांसफर हुआ है।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article