टेक एंड गैजेट्स

Big Billion Days 2025: 20 हजार रुपये से कम में 50 इंच वाला QLED TV, जानें फीचर्स

Big Billion Days 2025 Smart TV: ​​टीवी के साथ वॉयस कंट्रोल सर्च मिलेगा जो कि 10 भारतीय भाषाओं में काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में डुअल बैंड Wi-Fi, HDMI/USB ports, स्क्रीन मिररिंग और वॉयस कंट्रोल रिमोट मिलेगा।

Image

Big Billion Days 2025 Smart TV Offer/Photo-TimesNowHindi

फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज (Big Billion Days 2025) सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होने जा रही है लेकिन उससे पहले टेक कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट की नई कीमतों को रिलीज कर दिया है।

इसी बीच Thomson ने दो नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं जो कि 50 और 55 इंच की साइज में उपलब्ध होंगे। Thomson के इन टीवी में JioTele OS और QLED पैनल दिया गया है। टीवी के अलावा Thomson ने वॉशिंग मशीन और साउंडरबार पर मिलने वाले ऑफर्स को भी रिलीज कर दिया है।

Thomson के नए टीवी की स्पेसिफिकेशन

Thomson 50 इंच और 55 इंच QLED TV के साथ 4K डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा इन टीवी में HDR10+ का भी सपोर्ट मिलेगा। Thomson के इन दोनों टीवी में JioTele OS है जिसे खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एआई पावर्ड कंटेंट भी मिलेंगे।

टीवी के साथ वॉयस कंट्रोल सर्च मिलेगा जो कि 10 भारतीय भाषाओं में काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में डुअल बैंड Wi-Fi, HDMI/USB ports, स्क्रीन मिररिंग और वॉयस कंट्रोल रिमोट मिलेगा।

Thomson के 50 इंच वाले टीवी की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है और 55 इंच वाले टीवी को 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। मार्केट के ट्रेंड को देखा जाए तो 20 हजार की रेंज में 50 इंच वाले टीवी शायद ही आपको मिलेंगे। इन दोनों टीवी के साथ फ्री में JIO Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article