Nano Banana Trends: जो AI कपड़े पहना सकता है, वो कपड़े गायब भी कर सकता है, सावधान रहें, IPS ने चेताया

Gemini Nano Banana Trends: पिछले एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर गूगल जेमिनी का Nano Banana ट्रेंड छाया हुआ है। हर कोई Nano Banana के जरिए फोटोज बना रहा है और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम तो लड़कियों और महिलाओं की साड़ी वाली फोटो से भरा पड़ा है, लेकिन यह आपके लिए कितना खतरनाक हो सकता है। इसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। आप खुद सोचिए कि जो एआई किसी को कपड़े पहना सकता है और कपड़े उतार भी तो सकता है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Sep 17 2025, 07:37 IST
​हाल ही में एक लड़की ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उसने दावा किया है, उसने जेमिनी Nano Banana से एक फोटो बनवाई। लड़की ने Nano Banana  को फुल स्लीव फोटो दी थी लेकिन गूगल ने हाफ स्लीव फोटो बनाई और उसमें तिल को भी दिखाया। लड़की ने बताया कि उसके हाथ में उसी जगह पर तिल है जहां गूगल ने दिखाया है तो सवाल यह उठता है कि गूगल को कैसे पता कि तिल कहां पर है।​Image Credit : AI01 / 07

​हाल ही में एक लड़की ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उसने दावा किया है, उसने जेमिनी Nano Banana से एक फोटो बनवाई। लड़की ने Nano Banana को फुल स्लीव फोटो दी थी लेकिन गूगल ने हाफ स्लीव फोटो बनाई और उसमें तिल को भी दिखाया। लड़की ने बताया कि उसके हाथ में उसी जगह पर तिल है जहां गूगल ने दिखाया है तो सवाल यह उठता है कि गूगल को कैसे पता कि तिल कहां पर है।​

​नैनो बनाना’ ट्रेंड को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस ट्रेंड में लोग अपनी तस्वीरों को विंटेज-स्टाइल पोर्ट्रेट में बदल रहे हैं, लेकिन इसी बीच IPS अधिकारी वीसी सज्जनार ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेंड जितना आकर्षक लगता है, उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है।​Image Credit : AI02 / 07

​नैनो बनाना’ ट्रेंड को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस ट्रेंड में लोग अपनी तस्वीरों को विंटेज-स्टाइल पोर्ट्रेट में बदल रहे हैं, लेकिन इसी बीच IPS अधिकारी वीसी सज्जनार ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेंड जितना आकर्षक लगता है, उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है।​

​सज्जनार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "इंटरनेट पर चल रहे ट्रेंड्स पर सतर्क रहें। नैनो बनाना ट्रेंड के चक्कर में अगर आप अपनी निजी जानकारी साझा करते हैं तो ठगी का शिकार होना तय है।" ​Image Credit : AI03 / 07

​सज्जनार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "इंटरनेट पर चल रहे ट्रेंड्स पर सतर्क रहें। नैनो बनाना ट्रेंड के चक्कर में अगर आप अपनी निजी जानकारी साझा करते हैं तो ठगी का शिकार होना तय है।" ​

​उन्होंने बताया कि यूजर्स को केवल आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद एप पर ही अपनी तस्वीरें और डिटेल्स अपलोड करनी चाहिए। फर्जी वेबसाइट और अनजान एप के जरिए आपकी बैंक डिटेल्स भी हैक हो सकती हैं।​Image Credit : AI04 / 07

​उन्होंने बताया कि यूजर्स को केवल आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद एप पर ही अपनी तस्वीरें और डिटेल्स अपलोड करनी चाहिए। फर्जी वेबसाइट और अनजान एप के जरिए आपकी बैंक डिटेल्स भी हैक हो सकती हैं।​

​IPS अधिकारी ने चेताया कि "सिर्फ एक क्लिक में आपके बैंक अकाउंट का पैसा अपराधियों के हाथों में जा सकता है।" उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ट्रेंड्स कुछ ही दिनों के लिए आते हैं और फिर गायब हो जाते हैं, लेकिन गलत तरीके से साझा किया गया डाटा लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकता है।​Image Credit : AI05 / 07

​IPS अधिकारी ने चेताया कि "सिर्फ एक क्लिक में आपके बैंक अकाउंट का पैसा अपराधियों के हाथों में जा सकता है।" उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ट्रेंड्स कुछ ही दिनों के लिए आते हैं और फिर गायब हो जाते हैं, लेकिन गलत तरीके से साझा किया गया डाटा लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकता है।​

तिल वाली फोटो का दावा करने वाली महिला ने भी लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अपनी तस्वीरें और निजी जानकारी सोच-समझकर ही सोशल मीडिया और AI प्लेटफॉर्म पर शेयर करें। ​Image Credit : AI06 / 07

तिल वाली फोटो का दावा करने वाली महिला ने भी लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अपनी तस्वीरें और निजी जानकारी सोच-समझकर ही सोशल मीडिया और AI प्लेटफॉर्म पर शेयर करें। ​

​सज्जनार ने अंत में दोहराया, "आपकी निजी जानकारी और वित्तीय सुरक्षा आपकी अपनी जिम्मेदारी है। इंटरनेट पर चल रहे ट्रेंड्स में शामिल होना गलत नहीं है, लेकिन सतर्कता हमेशा जरूरी है।"​Image Credit : AI07 / 07

​सज्जनार ने अंत में दोहराया, "आपकी निजी जानकारी और वित्तीय सुरक्षा आपकी अपनी जिम्मेदारी है। इंटरनेट पर चल रहे ट्रेंड्स में शामिल होना गलत नहीं है, लेकिन सतर्कता हमेशा जरूरी है।"​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!