टेक एंड गैजेट्स

20,000 में 7 पैसा वसूल स्मार्टफोन, बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस सब नंबर-1

Best Smartphones Under Rs 20,000 in India: सबसे ज्यादा फोन इसी सेगमेंट में बिक रहे हैं और सही भी है, क्योंकि 20 हजार रुपये की रेंज में आपको ऐसे स्मार्टफोन मिल जाते हैं जो आपकी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। आइए हम आपको 20 हजार रुपये की रेंज में 7 बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं...

Image

best phone under 20000 in india

Best Smartphones Under Rs 20,000 in India: भारत में स्मार्टफोन का मार्केट काफी बड़ा हो चुका है और दुनिया के मुकाबले काफी सस्ता भी है। भारत में हर दिन नए-नए फोन लॉन्च हो रहे हैं जिनमें एक से बढ़कर एक फीचर्स मिल रहे हैं, लेकिन जो सबसे हॉट सेगमेंट है वह 20 हजार रुपये वाला है। सबसे ज्यादा फोन इसी सेगमेंट में बिक रहे हैं और सही भी है, क्योंकि 20 हजार रुपये की रेंज में आपको ऐसे स्मार्टफोन मिल जाते हैं जो आपकी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। आइए हम आपको 20 हजार रुपये की रेंज में 7 बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं...

1. Samsung Galaxy M17 5G

इस फोन की कीमत 16,999 रुपये है। इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 50MP OIS ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh बैटरी, Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन, IP54 रेटिंग और 6 Gen OS अपग्रेड का सपोर्ट मिलता है। फोन में AI फीचर्स और Gemini Live सपोर्ट भी दिया गया है।

2. Redmi 15 5G

Redmi 15 5G की कीमत करीब 18,499 रुपये है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बताया जा रहा है। इसमें 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और 50MP AI डुअल कैमरा भी दिया गया है। साथ ही इसमें 18W रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।

3. Motorola G96

Motorola G96 की कीमत 19,448 रुपये है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है। फोन में 50MP Sony LYTIA 700C सेंसर के साथ कैमरा मिलता है, जिसमें OIS, AI फोटो एन्हांसमेंट और Horizon Lock जैसे फीचर मौजूद हैं। खास बात यह है कि इस फोन के सभी कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसमें IP68 रेटिंग और Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

4. realme Narzo 80 Pro 5G

इस स्मार्टफोन की कीमत 19,925 रुपये है। यह MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 6000mAh Titan बैटरी और 80W Ultra Charge सपोर्ट दिया गया है। इसमें 4500 निट्स ब्राइटनेस वाला HyperGlow Esports डिस्प्ले मिलता है और फोन IP69 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है।

5. OPPO K13 5G

OPPO K13 5G की कीमत 18,342 रुपये है। इस फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

6. CMF Phone 2 Pro 5G

इस फोन की कीमत 19,389 रुपये है। इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही 5W रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

7. Vivo T4x 5G

Vivo T4x 5G की कीमत 16,999 रुपये है। इसमें 6500mAh बैटरी दी गई है और यह MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 50MP + 2MP डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पांडेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article