टेक एंड गैजेट्स

Asus Chromebook CM14: किफायती लैपटॉप में शानदार डिस्प्ले और 15 घंटे बैटरी बैकअप, जानें कीमत और फीचर्स

Asus Chromebook CM14 Launched In India: लेटेस्ट क्रोमबुक को 60Hz रिफ्रेश रेट, 220 निट्स ब्राइटनेस और 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 14 इंच फुल HD एंटी-ग्लेयर LCD स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। इसमें मीडियाटेक कॉम्पैनियो 520 सीपीयू और एआरएम माली जी52 एमपी2 जीपीयू मिलता है।

Image

Asus Chromebook CM14

Asus Chromebook CM14 Launched In India: आसुस इंडिया ने अपने किफायती लैपटॉप आसुस क्रोमबुक CM14 को भारत में लॉन्च कर दिया है। आसुस क्रोमबुक CM14 को 180-डिग्री 'ले-फ्लैट' हिंज वाली डिस्प्ले और 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया है। लैपटॉप को 14 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और 8 जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। इसमें गूगल का क्रोम ओएस और मीडियाटेक कॉम्पैनियो 520 चिपसेट मिलता है।

Asus Chromebook CM14: कीमत

आसुस क्रोमबुक CM14 को भारत में सिंगल स्टोरेज और रैम वेरियंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत 26,990 रुपये है। लैपटॉप सिंगल कलर हैग्रेविटी ग्रे में आता है। इसके अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

Asus Chromebook CM14: डिस्प्ले और डिजाइन

लेटेस्ट क्रोमबुक को 60Hz रिफ्रेश रेट, 220 निट्स ब्राइटनेस और 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 14 इंच फुल HD एंटी-ग्लेयर LCD स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। इसमें मीडियाटेक कॉम्पैनियो 520 सीपीयू और एआरएम माली जी52 एमपी2 जीपीयू मिलता है। लैपटॉप में 8 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 128GB eMMC ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।

Asus Chromebook CM14: खासियत

आसुस क्रोमबुक CM14 को गूगल क्रोम ओएस से लैस किया गया है। लैपटॉप में प्राइवेसी शटर और इनबिल्ट फेस AE फीचर के साथ 720p वेबकैम कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एर्गोनोमिक स्पिल-रेसिस्टेंट कीबोर्ड है, जो टचपैड जेस्चर इनपुट को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी की बात करें तो इसमें फेस अनलॉक फीचर, केंसिंग्टन नैनो सिक्योरिटी स्लॉट और टाइटन सी सिक्योरिटी चिप है।

Asus Chromebook CM14: बैटरी लाइफ

लेटेस्ट लैपटॉप में 42Wh 2-सेल बैटरी पैक की गई है। जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लैपटॉप को एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का भी दावा किया गया है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, दो यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-सी पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-ए पोर्ट, एक 3.5 मिमी 2-इन-1 माइक्रोफोन जैक और एक माइक्रोएसडी कार्ड रीडर का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article