शहर

जम्मू में दर्दनाक हादसा, डिप्टी सीएम के काफिले की चपेट में आया 55 वर्षीय शख्स; अस्पताल में मौत

जम्मू के गंग्याल इलाके में डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी के काफिले की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा नू लुक फर्नीचर शोरूम के पास हुआ। इस घटना में आगे की जांच जारी है।

Image

डिप्टी सीएम के काफिले से टकराकर व्यक्ति की मौत (सांकेतिक फोटो)

Jammu Kashmir Accident News: जम्मू के गंग्याल इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी के काफिले की चपेट में आने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा गंग्याल स्थित नू लुक फर्नीचर शोरूम के पास हुआ। घटना सतवारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घर लौट रहे काफिले के दौरान हादसा

अधिकारियों के मुताबिक, डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी को कुंजवानी स्थित उनके आवास पर छोड़ने के बाद काफिला वापस लौट रहा था। इसी दौरान गंग्याल में एक 55 वर्षीय व्यक्ति काफिले की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिहार के रहने वाले थे मृतक

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान भरत कापर (55) के रूप में हुई है। वह बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे। अस्पताल में निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी पहचान और सत्यापन किया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। हादसे से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article