Whatsapp की नई पॉलिसी को लेकर बढ़ रहा विवाद, यूजर्स के सामने हैं बेहतर विकल्प, जानें किसका कर सकते हैं चुनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2021, 05:48 PM IST

Whatsapp: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने नए अपडेट के बाद आलोचनाओं का शिकार हो रहा है। यूजर उसके विकल्पों के बारे में बात कर रहे हैं। इससे सिग्नल और टेलीग्राम को फायदा भी हो रहा है।

Whatsapp की नई पॉलिसी को लेकर बढ़ रहा विवाद, यूजर्स के सामने हैं बेहतर विकल्प, जानें किसका कर सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली: व्हाट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है, जिसने यूजर्स की चिंता को बढ़ाने का काम किया है। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप की ये नई पॉलिसी कहती है कि व्हाट्सऐप उपयोग करने वाले व्यक्ति के सभी प्रकार के डेटा, भुगतान लेनदेन, संपर्क, स्थान और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को वो हासिल कर अपने किसी भी उद्देश्य के लिए उपयोग कर सकता है। 

जो भी व्हाट्सऐप यूज कर रहा है उसे इन टर्म एंड कंडीशंस पर सहमति जतानी होगी, ऐसा न करने पर वो इस मैसेजिंग ऐप का यूज नहीं कर पाएगा। इन शर्तों पर सहमति जताने के लिए 8 फरवरी, 2020 आखिरी तारीख है। भारत में इस ऐप के 40 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं। लोग अपने पर्सनल और प्रोफेशनल काम में इसका खूब उपयोग कर रहे हैं। एक तरह से व्हाट्सऐप लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है, ऐसे में व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

लोग व्हाट्सऐप के प्रति गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और नए विकल्पों को तलाश रहे हैं। जिन लोगों को नए शर्तों पर आपत्ति हैं उनके लिए कुछ विकल्प हैं जो व्हाट्सऐप की जगह ले सकते हैं। 

सिग्नल
टेलीग्राम
साइलेंस
हाइक
वीचैट



सिग्नल

व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी के बाद सिग्नल ऐप एकदम से चर्चा में आ गया है। लोग जमकर इस ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं। भारत में इस ऐप ने व्हाट्सऐप को पीछे छोड़ नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है। कई देशों में भी ये खूब यूज किया जा रहा है। ये ऐप सुरक्षित मैसेज, वॉयल और वीडियो कॉल की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, आप ग्रुप बना सकते हैं, हालांकि, आपके पास एक साथ कई संपर्कों को मैसेज करने का विकल्प नहीं है। साथ ही सिग्नल ने हाल ही में ग्रुप कॉलिंग का भी फीचर जोड़ा है। ये बेहतर प्राइवेसी देता है।

टेलीग्राम

एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग के लिए ये ऐप कॉपी पॉपुलर है। इसमें स्टैंडर्ड चैट्स के लिए क्लाइंट सर्वर एन्क्रिप्शन दिया जाता है। कोई भी तीसरा आपकी चैट नहीं पढ़ सकता। टेलीग्राम ऐप में कई सारे फीचर हैं। व्हाट्सऐप के समान इसमें आपको चैट, ग्रुप चैट जैसी मूल बातें मिलती हैं। व्हाट्सऐप में 256 लोगों का ही ग्रुप बना सकते हैं, जबकि इसकी सीमा 2 लाख लोगों तक है। यह कई अन्य सुविधाएं जैसे बॉट, पोल, क्विज, हैशटैग और भी बहुत कुछ प्रदान करता है जो आपके अनुभवों को और अधिक मजेदार बना सकता है।

इनके अलावा साइलेंस, हाइक और वीचैट भी मैसेजिंग ऐप हैं, जिनका उपयोग किया जा सकता है। लेकिन व्हाट्सऐप के विकल्प में रूप में सिग्नल और टेलीग्राम का यूज ज्यादा बढ़ रहा है।

End of Article