प्रीमियम फीचर्स के साथ Vu का 32-इंच स्मार्ट TV भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 01:25 PM IST

Vu Premium 32 Smart TV को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 64-bit क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इस प्रीमियम टीवी में 300 nits पीक ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस टीवी में दो स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनका टोटल आउटपुट 20W का है।

प्रीमियम फीचर्स के साथ Vu का 32-इंच स्मार्ट TV भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये

Vu Premium 32 Smart TV को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 64-bit क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इस प्रीमियम टीवी में 300 nits पीक ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस टीवी में दो स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनका टोटल आउटपुट 20W का है। साथ ही इसमें Dolby Audio का सपोर्ट भी मौजूद है। 

नए Vu Premium 32 Smart TV की इंट्रोडक्टरी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे 1 फरवरी से फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। फिलहाल ये प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक भी दिया जा रहा है। इस स्मार्ट TV पर ग्राहकों को एक साल की वारंटी भी मिलेगी। 

Vu Premium 32 Smart TV के स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ 32-इंच (1,366x768 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इस टीवी को फ्रेमलेस डिजाइन वाला बनाया गया है और इसमें अडाप्टिव कॉन्ट्रास्ट फीचर दिया गया है। इसमें Mali-470 GPU, 1GB रैम औऱ 4GB स्टोरेज के साथ 64-bit क्वॉड-कोर प्रोसेसर मौजूद है। ये टीवी Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 

इस नए स्मार्ट टीवी में Dolby Audio और DTS TruSurround टेक्नोलॉजी के साथ 20W स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिहाज से यहां   सिंगल-बैंड 2.4GHz सपोर्ट के साथ Wi-Fi IEEE 802.11b/g/n, दो USB पोर्ट्स, दो HDMI पोर्ट्स, एक AV इनपुट और एक ऑडियो जैक दिया गया है। 

Vu Premium 32 Smart TV में बिना विजुअल म्यूजिक चलाने के लिए ऑडियो-ओनली मोड भी दिया गया है। इस टीवी के रिमोट में Netflix, YouTube, Prime Video, YouTube Music और Browser का क्विक एक्सेस भी मिलेगा।   

End of Article