Redmi Smart Band Pro को भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी Xiaomi के सब-ब्रैंड Redmi ने गुरुवार को दी। इस स्मार्ट बैंड को ग्लोबल मार्केट के लिए पिछले साल नवंबर में उतारा गया था। पुराने स्मार्ट बैंड मॉडल्स की तुलना में इसमें बड़ा AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। साथ ही ये हार्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर जैसे फीचर्स के साथ आएगा।
Redmi India ट्विटर अकाउंट के जरिए ये जानकारी दी गई कि Redmi Smart Band Pro को भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही Xiaomi ने इस अपकमिंग प्रोडक्ट के लिए अपनी वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड पेज भी बनाया है। यहां लॉन्च से पहले ही इस फिटनेस बैंड के फीचर्स बता दिए गए हैं।
इसे पिछले साल ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। इसे ग्लोबल मार्केट में सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया था। साथ ही ये 2020 में लॉन्च किए गए Redmi Smart Band का अपग्रेड होगा, जिसे 1,599 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल नए बैंड की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही आपको बता दें कंपनी इसी दिन Redmi Note 11S को भी लॉन्च करेगी।
Redmi Smart Band Pro के स्पेसिफिकेशन्स
इस बैंड में 1.47-इंच AMOLED टच डिस्प्ले देखने को मिलेगा। ये हार्ट रेट ट्रैकिंग और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर के साथ आएगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्ट फिटनेस बैंड में यूजर्स को 110 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स भी मिलेंगे। ये बैंड वाटर रेसिस्टेंट भी होगा। यानी इसे स्विमिंग में इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही इसमें लंबी बैटरी और कई वॉच फेस भी देखने को मिलेंगे। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का भी फीचर मिलेगा।
