Tecno Phantom X को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दें इस डिवाइस को पिछले साल जून में अफ्रीका में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशन्स हैं। साथ ही ये अब तक का ब्रैंड का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। खास बात ये है कि इस फोन में 26 हजार रुपये से भी कम में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस प्राइस सेगमेंट कोई भी फोन ऐसे डिस्प्ले के साथ नहीं आता।
भारतीय बाजार मं Tecno के इस नए स्मार्टफोन का मुकाबला Realme 9 Pro+ 5G, Xiaomi 11i Hypercharge और iQOO 9 SE जैसे फोन्स से रहेगा। Tecno Phantom X के सिंगल 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री Amazon से 4 मई से होगी।
Tecno Phantom X के फीचर्स
ये स्मार्टफोन Android 11 बेस्ड HiOS पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यहां फ्रंट और बैक दोनों में ही गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड है। इस स्मार्टफोन को iF Design Award भी मिला है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 13MP पोट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 48MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मौजूद है।
Tecno Phantom X में 8GB रैम, 5GB वर्चुअल रैम और 256GB स्टोरेज के साथ Helio G95 प्रोसेसर मौजूद है। इस फोन का टेम्परेचर कम रखने के लिए इसमें VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,700mAh की है और यहां 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिहाज से यहां USB-C port, WiFi, Bluetooth, GPS और एक 3.5mm हेडफोन जैक का भी सपोर्ट मौजूद है।

