Tata Neu सुपर App हुआ लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 10:56 AM IST

Tata ने आखिरकार अपने सुपर ऐप Tata Neu को सभी यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया है। इसे एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया गया है। इस नए ऐप को सुपर ऐप इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसमें एक बड़ी रेंज में सर्विसेज ऑफर की जा रही हैं।

Tata Neu सुपर App हुआ लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

Tata ने आखिरकार अपने सुपर ऐप Tata Neu को सभी यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया है। इसे एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया गया है। इस नए ऐप को सुपर ऐप इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसमें एक बड़ी रेंज में सर्विसेज ऑफर की जा रही हैं। चाहे आपको कपड़े खरीदने हों या खाना ऑर्डर करना हो या फ्लाइट के टिकट बुक करने हो। इस ऐप के जरिए बहुत सारे काम किए जा सकते हैं। इस ऐप में यूजर्स को टाटा ग्रुप के अलग-अलग ब्रैंड्स मिलेंगे जो अलग-अलग कैटेगरी में मार्केट लीडर हैं। 

Tata Neu को एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म्स पर डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। शुरुआत में इस ऐप को केवल टाटा के कर्मचारियों को ही उपलब्ध कराया गया था। उम्मीद है कि ऐसा टेस्टिंग के लिहाज से किया गया हो। हालांकि, अब ये टेस्टिंग फेज से बाहर आ गया है और आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इस पर रजिस्टर कर सकते हैं। 

Tata Neu ऐप में कैसे करें रजिस्टर? 

जैसे ही आप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करेंगे आपको अपना मोबाइल नंबर एंटर करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद आप सेम नंबर पर OTP सेंड करेगा। इस OTP को डालते ही आप रजिस्टर हो जाएंगे। इसके बाद आपको अपना नाम डालना होगा। इसके बाद आप नए ऐप के होम पेज पर पहुंचेंगे। यहां से फिर आप ऐप की सारी सर्विसेज को एक्सेस कर सकेंगे। 

ऐप में यूजर्स को इन कैटेगरी में मिलेगी सर्विस: 

  • ग्रॉसरी
  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • मोबाइल्स
  • फैशन
  • ब्यूटी
  • लग्जरी
  • होटल
  • फ्लाइट
  • इट एंड ड्रिंक
  • हेल्थ
  • एंटरटेनमेंट

साथ ही Tata Neu खुद की UPI बेस्ड पेमेंट सर्विस और Neu डिजिटल वॉलेट भी ऑफर कर रहा है। टाटा UPI एड्रेस का इस्तेमाल QR कोड्स को स्कैन कर अलग-अलग मर्चेंट्स को पेमेंट करने के लिए किया जा सकेगा। 

क्या होंगे फायदे? 

इस ऐप में काफी सारे प्रोडक्ट्स डिस्काउंट के साथ ऑफर किए जाएंगे। इसके अलावा इस ऐप का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि यहां यूजर्स को नए कॉइन्स के जरिए बेनिफिट्स मिलेंगे। ऐप यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर किए गए हर ट्रांजैक्शन के लिए रिवॉर्ड करेगा। अगर आप Tata Neu पर शॉपिंग करेंगे तो आपको मिनिमम 5 प्रतिशत NeuCoins मिलेंगे। हर NeuCoin की कीमत 1 रुपये के बराबर होगी।

End of Article