आ गई Realme की नई वॉच, फोन को रखें साइड और वॉच से ही करें कॉल्स, बस इतनी है कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 12:00 PM IST

Realme TechLife Watch R100 स्मार्टवॉच को भारत में गुरुवार को लॉन्च किया गया। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्शन दिया गया है। इसके लिए इसमें हाई परफॉर्मेंस माइक्रोफोन और स्पीकर दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में 1.32-इंच डिस्प्ले दिया गया है।

आ गई Realme की नई वॉच, फोन को रखें साइड और वॉच से ही करें कॉल्स, बस इतनी है कीमत

Realme TechLife Watch R100 स्मार्टवॉच को भारत में गुरुवार को लॉन्च किया गया। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्शन दिया गया है। इसके लिए इसमें हाई परफॉर्मेंस माइक्रोफोन और स्पीकर दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में 1.32-इंच डिस्प्ले दिया गया है। ब्लड ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए इसमें ब्लड ऑक्सीजन सेंसर भी मौजूद है। 

Realme TechLife Watch R100 की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। कंपनी ने कहा है कि ये स्पेशल लॉन्च प्राइस है। इसकी बिक्री 28 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और मेनलाइन चैनल्स से खरीद पाएंगे। इसे ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में उतारा गया है। कंपनी की वेबसाइट पर ये वॉच फिलहाल 3,999 रुपये में लिस्टेड है।

Realme TechLife Watch R100 के स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्टवॉच में 360x360 पिक्सल रेजोल्यूशन और 450 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 1.32-इंच राउंड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस और सिलिकॉन स्ट्रैप्स दिए गए हैं। 

Realme TechLife Watch R100 में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स भी मौजूद हैं। इस नई स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, हार्ट रेट सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, वाटर ड्रिकिंग रिमाइंडर और फीमेल हेल्थ ट्रैकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Realme TechLife Watch R100 में यूजर्स को कॉल्स, SMS और थर्ड पार्टी ऐप्स का नोटिफिकेशन भी मिलेगा। बाकी फीचर्स की बात करें तो  इसमें म्यूजिक एंड कैमरा कंट्रोल, डायल पैड, इवेंट रिमाइंडर, फाइंड माय फोन, ब्रिद ट्रेनिंग, अलार्म, स्टॉपवॉच, टाइमर और वेदर फोरकास्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। 

ये वॉच डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटेड है। इस वियरेबल की बैटरी 380 mAh की है। सिंगल चार्ज में ये 7 दिन तक चलेगी। ये 2 घंटे में ही फुल चार्ज हो जाती है। कनेक्टिविटी के लिए यहां Bluetooth v5.2 का सपोर्ट दिया गया है। 

End of Article