Samsung के 50MP कैमरा और तगड़ी बैटरी वाले फोन की आज है पहली सेल, कीमत 11,999 रुपये से शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 10:06 AM IST

Samsung Galaxy F13 को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। आज ये पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। इस स्मार्टफोन को Exynos 850 प्रोसेसर, फुल HD+ डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है।

Samsung के 50MP कैमरा और तगड़ी बैटरी वाले फोन की आज है पहली सेल, कीमत 11,999 रुपये से शुरू

Samsung Galaxy F13 को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। आज ये पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। इस स्मार्टफोन को Exynos 850 प्रोसेसर, फुल HD+ डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है। इतना ही नहीं इसमें 6,000mAh की काफी बड़ी बैटरी भी दी गई है। 

Samsung Galaxy F13 को ग्राहक दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद पाएंगे। इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। 

लॉन्च ऑफर की बात करें तो ICICI क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन के साथ ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदने वाले ग्राहकों को Google Nest Hub 4,999 रुपये में और Google Nest Mini 1,999 रुपये में मिलेगा। 

Samsung Galaxy F13 के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Galaxy F13 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है और इसमें 6.6-इंच फुल-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 4GB रैम के साथ Exynos 850 प्रोसेसर मौजूद है। इसमें वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट दिया गया है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB तक है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Samsung Galaxy F13 में फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है। इसकी बैटरी 6,000mAh की है और यहां 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, USB Type-C और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मौजूद है।

End of Article