क्या रेगुलर वॉच की जगह आपको खरीदनी चाहिए स्मार्टवॉच? पॉइंट्स में समझें पूरा गणित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 07:35 PM IST

आजकल स्मार्टवॉच काफी ट्रेंड में हैं। पहले स्मार्टवॉच काफी महंगी होती थीं। हालांकि, आजकल 1-2 हजार में ही बढ़िया फीचर्स वाली स्मार्टवॉच बाजार में मिल जाती हैं। अगर आप भी अभी तक रेगुलर वॉच पहनते हैं और नई स्मार्टवॉच लेना है या नहीं इसे लेकर परेशान हैं। तो हम आपको यहां आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं।

क्या रेगुलर वॉच की जगह आपको खरीदनी चाहिए स्मार्टवॉच? पॉइंट्स में समझें पूरा गणित

आजकल स्मार्टवॉच काफी ट्रेंड में हैं। पहले स्मार्टवॉच काफी महंगी होती थीं। हालांकि, आजकल 1-2 हजार में ही बढ़िया फीचर्स वाली स्मार्टवॉच बाजार में मिल जाती हैं। अगर आप भी अभी तक रेगुलर वॉच पहनते हैं और नई स्मार्टवॉच लेना है या नहीं इसे लेकर परेशान हैं। तो हम आपको यहां आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं। 

पहले समझें रेगुलर वॉच के बारे में: 

  • ये यूज में काफी सिंपल होती हैं। 
  • आपको कम से कम कीमत में रेगुलर वॉच मिल जाती हैं। 
  • ये जल्दी आउटडेटेड नहीं होती। 
  • लग्जरी और फैशन के लिए काफी वेराइटी आपको मिल जाएगी। 
  • बैटरी को लेकर समस्या नहीं होती है। 
  • लेकिन एक दिक्कत ये है कि इनमें स्मार्ट फीचर्स नहीं मिलते। 

अब बात करते हैं स्मार्टवॉच के बारे में: 

क्या हैं अच्छी बातें? 

  • स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और ब्लड प्रेशर ट्रैकर जैसे फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए इन्हें कैरी किया जा सकता है। 
  • फिटनेस को लेकर स्मार्टवॉच में कैलोरी-स्टेप ट्रैकर, GPS और  कई स्पोर्ट मोड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। जो आपको हेल्दी रहने में मदद करते हैं। 
  • साथ ही स्मार्टवॉच में वेदर अपडेट, अलार्ट, स्टॉप वॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग, म्यूजिक प्लेयर, बैरोमीटर और नोटिफिकेशन अलर्ट जैसे कई फीचर्स भी मिलते हैं। जो आपके स्मार्ट लाइफ को कॉम्प्लिमेंट करते हैं। 

ये हैं थोड़ी कमियां 

  • स्मार्टवॉच काफी महंगी होती हैं। 
  • ज्यादातर स्मार्टवॉच में आप लंबी बैटरी की उम्मीद नहीं कर सकते। स्मार्टवॉच कैटेगरी में दो हफ्ते तक चलने वाली वॉच को काफी अच्छा माना जाता है। 
  • चूंकि, स्मार्टवॉच के काफी फंक्शन्स को ऑपरेट होने के लिए फोन से पेयर होने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में हर वक्त फोन को पास रखना भी जरूरी होता है। 
  • स्मार्टवॉच में बड़ी स्क्रीन साइज का ना मिलना भी एक चुनौती होती है। 

ऐसे में अगर आप एक नई स्मार्टवॉच को लेने को लेकर परेशान हैं। तो उस बताई गई बातों को समझकर फैसला कर सकते हैं। 

End of Article