Realme ने 12,999 रुपये में लॉन्च किया नया फोन, बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा जैसे हैं फीचर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 03:17 PM IST

Realme Narzo 50 को भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया गया। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच IPS LCD डिस्प्ले और MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है।

Realme ने 12,999 रुपये में लॉन्च किया नया फोन, बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा जैसे हैं फीचर्स

Realme Narzo 50 को भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया गया। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच IPS LCD डिस्प्ले और MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें डायनैमिक रैम एक्सपान्शन फीचर भी मौजूद है। 

Realme Narzo 50 की कीमत बेस 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 15,499 रुपये रखी गई है। इस नए फोन को स्पीड ब्लू और स्पीड ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Realme Narzo 50 को ग्राहक अमेजन, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे। Realme Narzo 50 की पहली सेल 3 मार्च से होगी। 

Realme Narzo 50 के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड कंपनी के Realme UI 2.0 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इं.च फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6GB तक रैम के साथ MediaTek Helio G96 प्रोसेसर मौजूद है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 

इस हैंडसेट में डायनैमिक रैम एक्सपान्शन का भी सपोर्ट दिया गया है। इससे रैम 11GB तक बढ़ जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP पोर्ट्रेट कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है। इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB तक की है, जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

End of Article