Ptron Tangent Urban नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस ईयरफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक सिंगल चार्ज में इसे 60 घंटे तक चलाया जा सकेगा। इस डिवाइस में DSP एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी भी दी गई है। बेहतरीन गेमिंग के लिए इसमें 50ms लो लेटेंसी सपोर्ट भी दिया गया है।
Ptron Tangent Urban की कीमत 799 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे अमेजन से खरीद सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि पहले 100 ग्राहकों को ये नेकबैंड पैटर्न वाले ईयरफोन्स महज 99 रुपये में मिलेंगे। इस डिवाइस को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Ptron Tangent Urban के स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी के दावे के मुताबिक Ptron Tangent Urban ईयरफोन्स सिंगल चार्ज में 60 घंटे तक चलेंगे। इस डिवाइस में 400mAh की बैटरी दी गई है। इसे फुल चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है।
गेमिंड और ऑडियो के लिए इसमें कंपनी की AptSense टेक्नोलॉजी के साथ 50ms लो लेटेंसी सपोर्ट दिया गया है। इन ईयरफोन्स में नॉइज कैंसिलेशन के लिए DSP ENCT सपोर्ट भी है।
ईयरफोन्स में TrueSonic Bass Boost टेक्नोलॉजी के साथ 10mm डायनैमिक बेस बूस्ट ड्राइवर्स दिए गए हैं। वाटर रेसिस्टेंस के लिए ये IPX4 रेटेड हैं। इस डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.3 का सपोर्ट दिया गया है।
इसमें क्विक चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मौजूद है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसे महज 10 मिनट चार्ज कर 4 घंटे तक चलाया जा सकता है। इसमें म्यूजिक, कॉल्स और वॉयस असिस्टेंट कंट्रोल करने के लिए बटन्स भी दिए गए हैं।
