Strawberry Moon 2022: आसमान में आज दिखेगा 'स्ट्रॉबेरी मून', नोट कर लें टाइम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 03:08 PM IST

दुनिया को आज यानी 14 जून को आसमान में एक बेहद ही खूबसूरत नजारा दिखाई देगा। दरअसल, सभी लोग आज पूर्णिमा के चांद को अलग रूप में देख सकेंगे। जून के फुल मून को स्ट्रॉबेरी मून के नाम से जाना जाता है। स्ट्रॉबेरी मून को आज भारतीय समयानुसार 5:22 PM को देखा जा सकेगा।

Strawberry Moon 2022: आसमान में आज दिखेगा 'स्ट्रॉबेरी मून', नोट कर लें टाइम

दुनिया को आज यानी 14 जून को आसमान में एक बेहद ही खूबसूरत नजारा दिखाई देगा। दरअसल, सभी लोग आज पूर्णिमा के चांद को अलग रूप में देख सकेंगे। जून के फुल मून को स्ट्रॉबेरी मून के नाम से जाना जाता है। स्ट्रॉबेरी मून को आज भारतीय समयानुसार 5:22 PM को देखा जा सकेगा। चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अपनी कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पर होगा, जिसे पेरिगी कहा जाता है। इससे आज का मून 'सुपरमून' जैसा दिखाई देगा।

सुपरमून पृथ्वी पर लोगों को बड़ा और चमकदार दिखाई देता है। मंगलवार को, चंद्रमा पृथ्वी के 222,238 मील (इसकी औसत दूरी से लगभग 16,000 मील के करीब) के भीतर आ जाएगा और नियमित पूर्णिमा की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा चमकदार होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि स्ट्रॉबेरी मून ना तो स्ट्रॉबेरी जैसा दिखता है और ना ही इसका कलर पिंक होता है। यह नाम पूर्णिमा को मूल अमेरिकी जनजातियों द्वारा दिया गया है। द ओल्ड फार्मर्स अल्मनैक के अनुसार, "इस नाम (स्ट्रॉबेरी मून) का इस्तेमाल अल्गोंक्विन, ओजिब्वे, डकोटा और लकोटा लोगों द्वारा किया गया है। क्योंकि, इस समय जून के स्ट्रॉबेरी पक जाते हैं और इकट्ठा किए जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। 

स्ट्रॉबेरी मून को ऐसे देखें ऑनलाइन: 

इटली के सेकानो में वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट, पूर्णिमा की एक मुफ्त लाइवस्ट्रीम को होस्ट करेगा। वेबकास्ट 12.45 AM IST से शुरू होगा और चंद्रमा को लाइव दिखाएगा।

End of Article