पॉपुलर Oppo Reno सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 05:57 PM IST

Oppo Reno 8 Series को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज के तहत Reno 8, Reno 8 Pro और Reno 8 Pro+ स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया है। तीनों ही मॉडल्स में एक जैसा ही डिजाइन दिया गया है।

पॉपुलर Oppo Reno सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स

Oppo Reno 8 Series को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज के तहत Reno 8, Reno 8 Pro और Reno 8 Pro+ स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया है। तीनों ही मॉडल्स में एक जैसा ही डिजाइन दिया गया है और तीनों में 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। 

Oppo Reno 8 की शुरुआती कीमत CNY 2,499 (लगभग 29,000 रुपये), Oppo Reno 8 Pro की शुरुआती कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,900 रुपये) और Oppo Reno 8 Pro+ की शुरुआती कीमत CNY 3,699 (लगभग 43,000 रुपये) रखी गई है। 

Oppo Reno 8 के स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्टफोन में Android 12 बेस्ड ColorOS 12.1, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 

Oppo Reno 8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्टफोन में Android 12 बेस्ड ColorOS 12.1, 120 रिफ्रेश रेट के साथ 6.62-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED E4 डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 

Oppo Reno 8 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्टफोन में Android 12 बेस्ड ColorOS 12.1, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) OLED डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8100-Max प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा, अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 

End of Article