IRCTC: ट्रेन में यात्रा करते समय WhatsApp के जरिए ऐसे ऑर्डर करें खाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 07:31 PM IST

अब ट्रेन में यात्रा करते वक्त खाना ऑर्डर करना और भी आसान हो गया है। अब आप केवल WhatsApp से खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

IRCTC: ट्रेन में यात्रा करते समय WhatsApp के जरिए ऐसे ऑर्डर करें खाना

IRCTC: भारतीय रेल में यात्रा करने वाले यात्री अब WhatsApp के जरिए फूड ऑर्डर सकते हैं। IRCTC की फूड डिलीवरी सर्विस Zoop ने WhatsApp chatbot सर्विस ऑफर करने के लिए Jio Haptik के साथ साझेदारी की है। इससे केवल चंद स्टेप्स में ही पैसेंजर अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही खाना ऑर्डर कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें PNR नंबर की जरूरत होगी। 

ट्रेन में WhatsApp से ऐसे करें खाना ऑर्डर: 

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में Zoop WhatsApp chatbot नंबर +91 7042062070 सेव करना होगा। 
  • इसके बाद आपको अपने वॉट्सऐप में Zoop chatbot को ओपन करना होगा। 
  • इसके बाद आपको 10-digit PNR नंबर एंटर करना होगा। 
  • इससे आपके ट्रेन, सीट नंबर और बर्थ जैसी सभी जानकारियां सामने आ जाएंगी। 
  • Zoop आपकी डिटेल को वेरिफाई करेगा। फिर उस अपकमिंग स्टेशन को सेलेक्ट करने के लिए कहेगा, जिससे आप फूड को कलेक्ट करना चाहते हैं। 
  • इसके बाद Zoop chatbot आपको उन रेस्टोरेंट्स से कुछ ऑप्शन देगा, जिनसे आप फूड ऑर्डर कर पाएंगे। 
  • साथ ही पैसेंजर्स को यहां ऑर्डर से संबंधित सभी जानकारियां भी मिल जाएंगी। साथ ही यहां पेमेंट मोड भी मिलेगा। 
  • फूड ऑर्डर करने और ट्रांजैक्शन्स को पूरा करने के बाद आप चैटबॉट से ही फूड को ट्रैक भी कर पाएंगे। 
  • इसके बाद सेलेक्ट किए हुए स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही Zoop आपको खाना डिलीवर कर देगा। 

दरअसल, इस नई सर्विस के जरिए IRCTC का उद्देश्य पैसेंजर्स के लिए खाना ऑर्डर करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। पैसेंजर्स इस सर्विस के जरिए बिना किसी एडिशनल ऐप और सॉफ्टवेयर के खाना ऑर्डर कर पाएंगे। 

End of Article