शहर

17 साल की शादी, दो बच्चे... फिर पति ने प्रेमी संग पत्नी को किया विदा, कहा- 'जा, जी ले अपनी जिंदगी'

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 17 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता आपसी सहमति से टूट गया। दो बच्चों के मां ने फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद पति ने खुद उसे दिल्ली जाने के लिए गाड़ी में बैठाकर विदा कर दिया।

Image

सीतापुर का अजीबोगरीब मामला

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई अचंभित है। यहां एक पति ने अपने 17 साल पुराने रिश्ते को खुद अपने हाथों से खत्म करते हुए अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। इस घटना की चर्चा इस समय पूरे इलाके में जोरों पर है और हर कोई इसी की बात कर रहा है।

यह पूरा मामला सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले विपिन भार्गव की शादी करीब 17 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय पहले महिला की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए अंबेडकर नगर के रहने वाले राहुल नाम के एक युवक से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और महिला ने अपने पति और परिवार को छोड़कर उसी प्रेमी के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने की जिद्द पकड़ ली।

घर में विवाद के बाद पति ने लिया फैसला

जब पति विपिन भार्गव को अपनी पत्नी के इस फैसले के बारे में पूरी बात पता चली, तो घर में विवाद होने के बजाय एक हैरान करने वाला समझौता हुआ। पत्नी की जिद और उसकी खुशी को देखते हुए पति ने उसे रोकने या जबरदस्ती करने के बजाय एक बड़ा और समझदारी भरा फैसला लिया।

कागजी कार्रवाई के बाद पत्नी को प्रेमी के साथ भेजा

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद स्थानीय तहसील परिसर में सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद मंदिर के पास दोनों पक्षों की रजामंदी से महिला और उसके प्रेमी ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। पति विपिन भार्गव ने खुद अपनी पत्नी को गाड़ी में बैठाया और दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। इस अनोखे मामले की गूंज अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article