OnePlus Nord 2T 5G के लॉन्च के बाद iQOO Neo 6 पर भारत में डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को अमेजन से 1 जुलाई से 4 जुलाई के बीच डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट के बाद Neo 6 26,999 रुपये तक कम कीमत में ग्राहक खरीद सकते हैं। ये फोन पावरफुल Snapdragon 870 5G प्रोसेसर के साथ आता है।
लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत iQOO Neo 6 के बेस 8GB + 128GB वेरिएंट को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। दरअसल, यहां 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ग्राहकों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है। ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा टॉप 12GB + 256GB वेरिएंट पर भी मिलेगा।
ऐसे में 3,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद ग्राहक iQOO Neo 6 के 8GB रैम वेरिएंट को 29,999 रुपये की जगह 26,999 रुपये में और 12GB रैम वेरिएंट को 33,999 रुपये की जगह 30,999 रुपये में खरीद पाएंगे। खास बात ये है कि ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत 13,050 रुपये की छूट का भी फायदा उठा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर पर ग्राहकों को 3,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा।
iQOO Neo 6 का मुकाबला बाजार में वनप्लस के लॉन्च हुए नए फोन OnePlus Nord 2T 5G से है। Nord 2T 5G की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 5 जुलाई से अमेजन और वनप्लस ऑनलाइन-ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए होगी।
iQOO Neo 6 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड 12 OS, 6.62-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) E4 AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 870 प्रोसेसर, 64MP प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 16MP सेल्फी कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4,700mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
