Apple के नए iPhone 14 Series के मॉडल्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर देखने को मिल सकता है। ये फीचर इमरजेंसी SOS मैसेज सेंड और रिसीव करने के काम आ सकता है, जब सेलुलर कनेक्टिविटी मौजूद ना हो।
Mashable ने अपनी एक रिपोर्ट में ब्लूमबर्ग जर्नलिस्ट Mark Gurman के हवाले से लिखा है कि अपकमिंग iPhone 14 में सैटेलाइट कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। नए iPhone मॉडल्स में Qualcomm X60 मॉडेम देखने को मिल सकता है। इसके जरिए ऐपल स्मार्टफोन्स सैटेलाइट से कम्यूनिकेट कर सकेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल केवल इमरजेंसी में किया जा सकेगा।
साल 2019 में ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट के जरिए बताया था कि Apple सैटेलाइट टेक्नोलॉजी पर ध्यान दे रहा है। गौर करने वाली बात ये है कि ऐपल एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने पिछले साल iPhone 13 के समय भी ऐसी फोरकास्टिंग की थी। लेकिन, साल 2021 में इस फीचर को नहीं पेश किया गया।
नए iPhone 14 सीरीज में काफी सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इसका मीनी वर्जन इस बार लॉन्च नहीं किया जाएगा। साथ ही नए फोन्स में पंच होल डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस बार 48MP का कैमरा सेंसर भी शामिल होगा। उम्मीद है कि iPhone 14 series को इस बार सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है।
