भारत ने किया BrahMos मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2022, 03:10 PM IST

भारत ने आत्मनिर्भर भारत मिशन की तरफ बढ़ते हुए एक अहम उपलब्धि हासिल की है। आज BrahMos मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया जिसके बाद इसकी मारक क्षमता बढ़ गई है।

भारत ने किया BrahMos मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण, देखें वीडियो

ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत संस्करण (Advanced Version of BrahMos) का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। इस दौरान मिसाइल ने सटीक निशाने पर हमला करने में सफलता हासिल की है। भारतीय नौसेना के बयान के मुताबिक, BrahMos missile का एक एडवांस वर्जन है। इसने लक्ष्य को सटीकता से भेद दिया। ब्रह्मोस एक ‘सुपरसोनिक क्रूज’ मिसाइल है जिसे भारत व रूस ने संयुक्त उपक्रम के तहत तैयार किया है।

सफलता पूर्वक हुआ परीक्षण

नौसेना ने कहा, 'भारतीय नौसेना ने आज आईएनएस चेन्नई से विस्तारित दूरी के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। इसने एक विस्तारित रेंज और जटिल युद्धाभ्यास का प्रदर्शन करने के बाद एकदम सटीकता के साथ अपने इच्छित लक्ष्य को भेदा। नौसेना ने बताया कि लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया गया। लक्ष्य के सही उद्भेदन ने अग्रिम मंचों की लड़ाकू तथा मिशन संबंधी तैयारियों को प्रदर्शित किया।

आत्मनिर्भर भारत के प्रयास मजबूत

नौसेना ने बताया, 'ब्रह्मोस मिसाइल और आईएनएस चेन्नई दोनों स्वदेशी रूप से निर्मित हैं और भारतीय मिसाइल और जहाज निर्माण कौशल की अत्याधुनिकता को दिखाते हैं।। वे आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया प्रयासों में भारतीय नौसेना के योगदान को मजबूत करते हैं।' यह उपलब्धि भारतीय नौसेना की क्षमता को और भी सटीक हमला करने तथा जरूरत के मुताबिक समुद्र से संचालन करने की क्षमता को भी मजबूत करती है।

End of Article