जेब वाली पर्स को करें अब साइड! पेश हुआ Google Wallet, सबकुछ वर्चुअली होगा एक्सेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 06:33 PM IST

नए Google Wallet ऐप को सभी यूजर्स के लिए अब उपलब्ध करा दिया गया है। इससे पहले सोमवार को ये जानकारी सामने आई थी कि 39 देशों के यूजर्स को ये ऐप उनके फोन में दिखाई दे रहा था।

जेब वाली पर्स को करें अब साइड! पेश हुआ Google Wallet, सबकुछ वर्चुअली होगा एक्सेस

नए Google Wallet ऐप को सभी यूजर्स के लिए अब उपलब्ध करा दिया गया है। इससे पहले सोमवार को ये जानकारी सामने आई थी कि 39 देशों के यूजर्स को ये ऐप उनके फोन में दिखाई दे रहा था। हालांकि, अब गूगल की ओर से ट्वीट कर गूगल वॉलेट ऐप को उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दे दी गई है। 

क्या है गूगल वॉलेट? 

साल 2018 में गूगल ने Google Wallet और Android Pay ऐप को कंबाइन किया और गूगल पे ऐप क्रिएट किया। इसे गूगल क्रोम और एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म्स पर ऑपरेट किया जा सकता था। वहीं, साल 2020 में Google Pay को अपग्रेड किया गया और पेमेंट्स और कई सर्विसेज को ऐड किया गया। 

वहीं, Google I/O इवेंट के दौरान इस साल मई में गूगल ने Wallets की वापसी की घोषणा की। ये अपडेटेड प्लेटफॉर्म फिर से अलग पेमेंट सॉल्यूशन के तौर पर काम करेगा। अब इसमें पेमेंट कार्ड्स, एयरप्लेन टिक्ट्स, सरकारी IDs, वैक्सीनेशन प्रूफ और कार Key जैसे फीचर्स मिलेंगे। यानी एक तरह आपके मौजूदा पर्स की जगह ये ले सकता है। क्योंकि, इसमें कार्ड्स और डॉक्यूमेंट्स को वर्चुअल तरीके से ऐ़ड कर पाएंगे। यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल उन जगहों पर कर सकेंगे जहां Google Pay एक्सेप्ट होता है। 

ऐसे करें डाउनलोड 

Google Wallet को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए यूजर्स के पास एंड्रॉयड 5.2 या इससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला फोन होना चाहिए। साथ ही वैलिड फोन नंबर भी होना चाहिए। 

End of Article