घंटो डाउन रहा Microsoft Teams, यहां जानें इसके ऑप्शन्स, ऐसी स्थिति में आपको बचा लेंगे!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 04:24 PM IST

ऑफिशियल मीटिंग्स और चैट्स के लिए यूज किया जाने वाला पॉपुलर Microsoft Teams प्लेटफॉर्म आज सुबह से दुनियाभर में काफी सारे यूजर्स लिए डाउन रहा। हाालांकि, अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे काफी से यूजर्स के लिए ठीक कर लिया गया है। Downdetector के मुताबिक यूजर्स ने माइक्रोसॉफ्ट टीम्स आ रही दिक्क्त के बारे में सुबह 9:26 बजे से जानकारी देनी शुरू की थी।

घंटो डाउन रहा Microsoft Teams, यहां जानें इसके ऑप्शन्स, ऐसी स्थिति में आपको बचा लेंगे!

ऑफिशियल मीटिंग्स और चैट्स के लिए यूज किया जाने वाला पॉपुलर Microsoft Teams प्लेटफॉर्म आज सुबह से दुनियाभर में काफी सारे यूजर्स लिए डाउन रहा। हाालांकि, अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे काफी से यूजर्स के लिए ठीक कर लिया गया है। Downdetector के मुताबिक यूजर्स ने माइक्रोसॉफ्ट टीम्स आ रही दिक्क्त के बारे में सुबह 9:26 बजे से जानकारी देनी शुरू की थी। फिलहाल हम यहां आपको इसके कुछ ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग आप भविष्य में ऐसी किसी परिस्थिति के दौरान कर पाएंगे। 

Google Meet

ये एक एंटरप्राइज-ग्रेड वीजियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे गूगल ने डेवलप किया है। ये क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म है। इसका इस्तेमाल हर दिन 2 मिलियन से ज्यादा यूजर्स करते हैं। गूगल मीटिंग को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें वीडियो मीटिंग शेड्यूल किए जा सकें। इसमें कैलेंडर सिंक, कॉन्फ्रेंस रूम बुकिंग और रियल टाइम कैप्शन्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

Zoom

ये भी एक क्लाउड मीटिंग प्लेटफॉर्म है। इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान बढ़ा था। इसका इंटरफेस काफी इजी-टू-यूज है। ये काफी अलग-अलग बैकग्राउंड और ऑडियो एन्हांसमेंट फीचर्स ऑफर करता है। इसमें पॉडकास्ट, पोलिंग और रिकॉर्डिंग जैसे ढेरों फीचर्स मिलते हैं। Zoom Android, iOS, Windows और Mac सभी के साथ कंपैटिबल है। 

Skype

ये एक  VoIP सॉल्यूशन है। ये कम्प्यूटर, टैबलेट्स और मोबाइल फोन्स के बीच वीडियो कॉल्स और वॉयस कॉल्स उपलब्ध कराता है। इसके लिए इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाता है। ऑडियो और वीडियो कॉल्स के अलावा ये रेगुलर टेलीफोन पर लो-कॉस्ट कॉल्स/इंटरनेशनल कॉल्स भी ऑफर करता है। यूजर्स को इसके लिए केवल एक प्रीपेड अकाउंट की जरूत पड़ती है। 

End of Article