भारत में लॉन्च हुआ Google Play Pass, जानें कितने में मिलेगा सब्सक्रिप्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 03:01 PM IST

Google Play Pass Service: गूगल हर महीने नए गेम और ऐप जोड़ने के लिए वैश्विक और स्थानीय डेवलपर्स के साथ काम करना जारी रखेगा।

भारत में लॉन्च हुआ Google Play Pass, जानें कितने में मिलेगा सब्सक्रिप्शन

Google Play Pass Service: गूगल प्ले (Google Play) ने आज भारत में गूगल प्ले पास (Google Play Pass) लॉन्च करने की घोषणा की है। यह सुविधा एंड्रॉइड फोन के लिए उपलब्ध होगी। गूगल प्ले पास एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जिससे यूजर्स को ऐड फ्री एक्स्पीरिएंस मिलेगा।

इतने में मिलेगा सब्सक्रिप्शन (Google Play Pass Subscription)
एंड्रॉइड यूजर्स हर महीने 99 रुपये में ये सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। अगर आप पूरे साल के लिए गूगल प्ले पास के लिए सब्सक्राइब करना चाहते हैं, तो आपको 889 रुपये का भुगतान करना होगा। मालूम हो कि गूगल प्ले पास सदस्यता सेवा विज्ञापन या इन-ऐप खरीदारी के बिना 41 कैटेगरी में 1,000 से अधिक ऐप और गेम पेश करेगी।

इस संदर्भ में गूगल इंडिया के प्ले पार्टनरशिप्स के निदेशक आदित्य स्वामी ने कहा कि, 'भारत में प्ले पास के लॉन्च के साथ, हम अपने यूजर्स को अनलॉक किए गए शीर्षकों का एक मजबूत संग्रह पेश करने के लिए उत्साहित हैं और अद्भुत अनुभव बनाने के लिए और अधिक स्थानीय डेवलपर्स के साथ साझेदारी करने की उम्मीद कर रहे हैं।'

गूगल प्ले पास के अन्य लाभ (Google Play Pass Features)
गूगल परिवार समूह के साथ, परिवार प्रबंधक अपनी प्ले पास सदस्यता को परिवार के अधिकतम पांच अन्य सदस्यों के साथ साझा कर सकते हैं। प्ले पास सभी प्रकार के ऐप्स और गेम के भारतीय डेवलपर्स को अपने वैश्विक उपयोगकर्ता आधार का विस्तार करने और नई राजस्व धाराओं को अनलॉक करने के लिए एक नया अवसर प्रदान करेगा।

मिलेगा ट्रायल का ऑप्शन
गूगल ने कहा, प्ले पास इस सप्ताह उपलब्ध है और उपयोगकर्ता अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर प्ले स्टोर ऐप खोलकर, ऊपर दाईं ओर प्रोफाइल आइकन टैप करके और 'प्ले पास' की तलाश में अपना ट्रायल शुरू कर सकते हैं।
(इनपुट एजेंसी- आईएएनएस)

End of Article