Flipkart बिग सेविंग डेज सेल है जारी, ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन डील्स, देखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 7, 2022, 02:12 PM IST

Flipkart पर बिग सेविंग डेज सेल जारी है। ये सेल 8 मई तक लाइव रहेगी। इस ऑनगोइंग सेल में Xiaomi, Vivo, Poco, Apple, Realme, Infinix और Motorola जैसी कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं।

Flipkart बिग सेविंग डेज सेल है जारी, ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन डील्स, देखें लिस्ट

Flipkart पर बिग सेविंग डेज सेल जारी है। ये सेल 8 मई तक लाइव रहेगी। इस ऑनगोइंग सेल में  Xiaomi, Vivo, Poco, Apple, Realme, Infinix और Motorola जैसी कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं। ग्राहकों को सेल के दौरान नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा। फिलहाल हम यहां आपको कुछ अच्छे स्मार्टफोन्स पर मिल रही डील्स और डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Redmi 10

फ्लिपकार्ट पर फिलहाल Redmi 10 की बिक्री 14,999 रुपये की जगह 10,999 रुपये में की जा रही है। साथ ही ऑफर्स के साथ ग्राहक इसे 8,999 रुपये तक की कम कीमत में भी खरीद सकते हैं। ये फोन Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ आता है। 

Vivo V21 5G

इसी तरह ऑनगोइंग सेल में Vivo V21 5G की बिक्री 32,990 रुपये की जगह 27,990 रुपये में की जा रही है। हालांकि, ग्राहक SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के  6,250 रुपये के डिस्काउंट के साथ फोन को 20,990 रुपये में खरीद सकते हैं। ये फोन MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर के साथ आता है। 

Poco X4 Pro 5G

फिलहाल ये फोन अभी फ्लिपकार्ट पर 23,999 रुपये की जगह 19,999 रुपये में लिस्टेड है। वहीं, बैंक ऑफर्स के साथ इसे 16,499 रुपये में खरीद सकते हैं। ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आता है। 

iPhone 12 mini

इस फोन को साल 2020 में लॉन्च किया गया था। फिलहाल इसकी बिक्री सेल के दौरान 59,999 रुपये की जगह 49,999 रुपये में की जा रही है। वहीं, ऑफर्स के साथ इसे 42,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फोन Apple A14 बायोनिक प्रोसेसर के साथ आता है। 

Realme 9 5G

ये फोन फिलहाल सेल में 18,999 रुपये की जगह 14,999 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि, इसे ऑफर्स के साथ 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फोन  MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। 

End of Article