Motorola Edge 30 को भारत में 12 मई को लॉन्च किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी ने एक टीजर के जरिए दी है। इस अपकमिंग फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी तैयार की गई है। यहां नए स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी बताए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक Motorola Edge 30 के इंडियन वेरिएंट में pOLED पैनल होगा। ग्लोबल मार्केट में इस फोन को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था।
एक ट्वीट के जरिए मोटोरोला इंडिया ने Motorola Edge 30 के लिए ऑफिशियल लॉन्च डेट की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन को भारत में 12 मई को लॉन्च किया जाएगा और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल और रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस अपकमिंग फोन के लिए एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें 'दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन' लिखा गया है।
Motorola Edge 30 के 8GB + 128GB वेरिएंट को यूरोपियन मार्केट में EUR 449.99 (लगभग 36,300 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में भी कीमत इसी के आसपास होने की संभावना है। इसे ऑरोरा ग्रीन, ग्रे और सुपरमून सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Motorola Edge 30 के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन के इंडियन वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल वेरिएंट की ही तरह हो सकते हैं। ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो डुअल सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये फोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड My UX पर चलता है और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर Snapdragon 778G+ प्रोसेसर मौजूद है।
Motorola Edge 30 के रियर में फोटोग्राफी के लिए दो 50MP के कैमरे और एक 2MP डेप्थ कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी 256GB की है।
इस फोन में 4,020mAh की बैटरी दी गई है और 33W TurboPower चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
