फास्ट चार्जिंग और 64MP कैमरा वाले Vivo के इस फोन की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 7, 2022, 12:14 PM IST

Vivo T1 Pro 5G को भारत में इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। अब भारत में इसकी सेल शुरू कर दी गई है। इस फोन को Vivo T1 44W के साथ लॉन्च किया गया था।

फास्ट चार्जिंग और 64MP कैमरा वाले Vivo के इस फोन की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत

Vivo T1 Pro 5G को भारत में इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। अब भारत में इसकी सेल शुरू कर दी गई है। इस फोन को Vivo T1 44W के साथ लॉन्च किया गया था। T1 Pro 5G में कंपनी ने Snapdragon 778G प्रोसेसर, 66W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

भारत में  Vivo T1 Pro 5G की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को टर्बो ब्लैक और टर्बो सियान कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे फ्लिपकार्ट और वीवो स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 

Vivo T1 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड Funtouch OS 12 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.44-इंच फुल-HD+ (1,080x2,404 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 

इस स्मार्टफओन में 12GB तक LPDDR4X रैम के साथ ऑक्टा-कोर Snapdragon 778G प्रोसेसर मौजूद है। इसमें 8 लेयर लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसमें Z-Axis लीनियर मोटर, 4D गेम वाइब्रेशन और अल्ट्रा गेम मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है। इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB तक है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Vivo T1 Pro 5G की बैटरी 4,700mAh की है और यहां 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। 

End of Article