ये हैं 3 धांसू प्रीपेड प्लान्स: 100 रु से कम में रोज मिलता है 2GB तक डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और बहुत कुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 05:20 PM IST

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास फिलहाल देश के सभी सर्किलों में 4G नेटवर्क नहीं है। ऐसे में ज्यादातर लोग इसे प्राइमरी सिम नहीं बनाना चाहते हैं। लेकिन, अगर आप उनमें से हैं जो कंपनी के ग्राहक हैं और स्ट्रॉन्ग नेटवर्क वाले एरिया में रहते हैं। तो आपको बता दें कि BSNL काफी शानदार प्रीपेड प्लान्स ग्राहकों को ऑफर करता है।

ये हैं 3 धांसू प्रीपेड प्लान्स: 100 रु से कम में रोज मिलता है 2GB तक डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और बहुत कुछ

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास फिलहाल देश के सभी सर्किलों में 4G नेटवर्क नहीं है। ऐसे में ज्यादातर लोग इसे प्राइमरी सिम नहीं बनाना चाहते हैं। लेकिन, अगर आप उनमें से हैं जो कंपनी के ग्राहक हैं और स्ट्रॉन्ग नेटवर्क वाले एरिया में रहते हैं। तो आपको बता दें कि BSNL काफी शानदार प्रीपेड प्लान्स ग्राहकों को ऑफर करता है। ऐसे में फिलहाल हम यहां सरकारी टेलीकॉम के 100 रुपये से कम में मिलने वाले तीन प्रीपेड प्लान्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

87 रुपये वाला प्लान 

इस प्लान के साथ यूजर्स को 14 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। इसके साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। इतना ही नहीं इसमें ग्राहकों को रोज 1GB डेटा भी दिया जाता है। इस प्लान में ग्राहकों को 1GB डेटा के बाद भी इंटरनेट मिलना जारी रहता है। लेकिन, स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है। 

ग्राहकों को 87 रुपये वाले इस प्लान में  रोज 100SMS भी दिए जाते हैं। इसमें गेमिंग बेनिफिट्स भी मिलते हैं। ये इंडस्ट्री के सबसे सस्ते प्लान्स में से एक है, जिसमें SMS बेनिफिट मिलता है। 

97 रुपये वाला प्लान 

BSNL के इस प्लान में 18 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 2GB डेटा दिया जाता है। 2GB डेटा की लिमिट के बाद स्पीड घटकर 80Kbps हो जाती है। साथ ही इसमें फ्री लोकधुन कंटेंट भी दिया जाता है। हालांकि, इसमें SMS बेनिफिट्स नहीं दिए जाते। 

99 रुपये वाला प्लान 

अंत में BSNL के 99 रुपये वाले प्लान के बारे में बात करें तो इसमें भी 18 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और PRBT बेनिफिट्स दिए जाते हैं। इसके अलावा इस प्लान में और कोई बेनिफिट्स नहीं दिए जाते। 

End of Article