करना चाहते हैं फोटोग्राफी? 20 हजार के अंदर चाहिए अच्छा स्मार्टफोन? ये रहे टॉप 5 ऑप्शन्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 08:06 PM IST

आजकल 20 हजार से कम में भी अच्छे कैमरा वाले स्मार्टफोन्स मार्केट में मिल जाते हैं। अगर आप ऐसे ही किसी स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो हम आपको यहां बेस्ट ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

करना चाहते हैं फोटोग्राफी? 20 हजार के अंदर चाहिए अच्छा स्मार्टफोन? ये रहे टॉप 5 ऑप्शन्स

Best Camera Smartphones: अगर आप भारत में एक अच्छा कैमरा वाला स्मार्टफोन खोज रहे हैं और आपका बजट 20,000 रुपये से कम है। तो हम यहां आपको कुछ अच्छे फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। हम इस लिस्ट में जिन फोन्स का जिक्र कर रहे हैं वो ना सिर्फ फोटोग्राफी के लिए अच्छे हैं। बल्कि ये बैटरी और प्रोसेसर के भी लिहाज से अच्छे हैं। आइए देखते हैं लिस्ट। 

Realme 9 5G SE

इस लिस्ट का पहला नाम Realme 9 5G SE है। इसे फ्लिपकार्ट से अभी 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये स्मार्टफोन 48MP + 2MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। साथ ही इसमें 16MP प्राइमरी कैमरा भी मिलता है। ये फोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ आता है। 

Realme 8s 5G

लिस्ट में इसके बाद Realme 8s 5G का है। इसे फिलहाल अमेजन से 15,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी, 64MP + 2MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप और 16MP प्राइमरी कैमरे के साथ आता है। 

Motorola Edge 20 Fusion

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को ग्राहक फ्लिपकार्ट से अभी 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ये फोन 108MP + 8MP + 2MP रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। 

iQOO Z3

इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट से 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 768G प्रोसेसर, 64MP + 8MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप, 16MP फ्रंट कैमरा और 4400mAh की बैटरी के साथ आता है। 

Redmi Note 10 Pro Max

इस स्मार्टफोन को अमेजन से 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फोन Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर, 5020mAh प्रोसेसर, 108MP + 8MP + 5MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप और 16MP प्राइमरी कैमरा के साथ आता है। 


 

End of Article