Amazon Mobile and TV Savings Days सेल लाइव हो गई है और ग्राहक स्मार्टफोन्स और टीवी मॉडल्स पर कई डील्स और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। सेल के दौरान ग्राहक Samsung, OnePlus, Xiaomi, Realme, OPPO और Tecno जैसी कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
साथ ही ग्राहक इस दौरान AmazonBasics, Samsung, Hisense, Sony और Xiaomi जैसी कंपनियों के टीवी मॉडल्स पर 40 प्रतिशत तक छूट का भी फायदा उठा सकते हैं। आपको बता दें स्मार्टफोन्स पर मिल रहे डिस्काउंट्स और डील्स में बैंक कार्ड्स शामिल हैं। कंपनी की ये सेल 15 फरवरी तक जारी रहेगी।
ऑनगोइंग Amazon मोबाइल एंड टीवी सेविंग डेज सेल के दौरान Redmi Note 11T 5G 2,999 रुपये की जगह 19,999 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह कंपनी का Mi 11X 27,999 रुपये में सेल में उपलब्ध है। ग्राहक कोटक बैंक कार्ड्स के जरिए 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। Samsung Galaxy M52 5G को सेल में 34,999 रुपये की जगह 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 10 प्रतिशत बैंक डिस्काउंट शामिल है।
इसी तरह 2,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ सेल के दौरान Samsung Galaxy M32 5G को 23,999 रुपये की जगह 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल में Iqoo Z5 को 29,990 रुपये की जगह 21,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी तरह Iqoo 7 को 5,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 27,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन में बैंक डिस्काउंट और 2,000 रुपये का अमेजन कूपन शामिल है।
कुछ और स्मार्टफोन डील्स की बात करें तो Oppo A15s को 1,500 रुपये के डिस्काउंट के बाद 10,641 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, Realme Narzo 50A सेल के दौरान 12,999 रुपये की जगह 10,349 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह अमेजन पर जाकर कई टीवी डील्स को भी देखा जा सकता है।
