Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 17 September 2026 : आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। शुक्र तुला, शनि मीन, मंगल मिथुन और बुध कन्या राशि में स्थित हैं। आज सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के दिन सूर्योपासना करना शुभ रहेगा। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
आज हनुमान जी की उपासना भी विशेष फलदायी रहेगी। सुंदरकांड का पाठ करें और भगवान राम के नाम का जप करें। श्री विष्णुसहस्रनाम और श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न, मिष्ठान और जल का दान करें। जरूरतमंदों के लिए शीतल जल की व्यवस्था करना भी पुण्यदायी रहेगा। छाता और जल से भरा घड़ा दान कर सकते हैं। तीर्थ स्थानों पर भंडारा और पेयजल की व्यवस्था करना शुभ रहेगा। हनुमान जी को पीपल की माला पर राम नाम लिखकर बनी माला और तांबूल अर्पित करें। सूर्य संक्रांति के दिन श्रद्धानुसार व्रत रखें और मन को शांत व निर्मल बनाए रखें।
मेष राशि (17 सितंबर 2026)
सूर्य षष्ठम भाव में रहेंगे और चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं। बिजनेस ग्रोथ बेहतर रहेगी, लेकिन आज मन की स्थिति को समझते हुए अपने उद्देश्य पर फोकस करना जरूरी होगा। जॉब में परिवर्तन का समय बन रहा है। करियर के रास्ते में आ रही बाधाओं का समाधान धीरे-धीरे सामने आएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। युवा लव लाइफ में जरूरत से ज्यादा इमोशनल होने से बचें। शनि के द्वादश गोचर से कुछ पुराने मामलों में राहत मिल सकती है। महत्वपूर्ण फैसलों पर विचार करने के लिए समय निकालें।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और मूंग का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
शुभ अंक: 04 व 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि (17 सितंबर 2026)
चन्द्रमा सप्तम और गुरु तृतीय भाव में रहेंगे। सूर्य पंचम भाव में होकर संतान और परिवार से जुड़े मामलों में प्रगति के संकेत दे रहे हैं। शनि एकादश भाव में हैं, जिससे जॉब में नई पोस्ट और बिजनेस में सफलता के अवसर मिल सकते हैं। राहु का प्रभाव स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी दे सकता है। अपने काम को सिस्टेमैटिक तरीके से पूरा करें। उच्चाधिकारियों के साथ किसी मुद्दे पर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए क्रोध पर संयम रखें। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला व हरा
शुभ अंक: 02 व 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि (17 सितंबर 2026)
आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। सूर्य चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं और चन्द्रमा षष्ठम भाव में हैं। यदि आप जॉब बदलने का विचार कर रहे हैं तो नए अवसरों पर विचार कर सकते हैं। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति बेहतर रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन युवा प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा इमोशनल होने से बचें। पारिवारिक विवादों से खुद को दूर रखना बेहतर होगा।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैगनी
शुभ अंक: 03 व 08
भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि (17 सितंबर 2026)
राशि स्वामी चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स को शुभ परिणाम देंगे। किसी नए बिजनेस में लगातार प्रयास के बाद अब सफलता मिलने की संभावना है। चन्द्रमा और गुरु का प्रभाव आर्थिक लाभ के अवसर बनाएगा। शनि और गुरु आत्मबल को मजबूत करने में सहायक रहेंगे। जॉब और बिजनेस में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।
आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और गायत्री मंत्र का मानसिक जप करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व नारंगी
शुभ अंक: 01 व 02
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि (17 सितंबर 2026)
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहकर परिवार में प्रगति और सुख के संकेत दे रहे हैं। सूर्य अब कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शनि अष्टम भाव में रहेंगे, जबकि गुरु परिवार में सुख और सहयोग बढ़ाएंगे। जॉब को लेकर प्रसन्नता मिलेगी और उच्चाधिकारियों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। क्रोध से बचना जरूरी होगा। भगवान के नाम का जप मानसिक शांति देगा।
आज का उपाय: धार्मिक पुस्तकों का दान करें और हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ अंक: 03 व 09
शुभ रंग: नारंगी व लाल
भाग्य प्रतिशत: 80%
कन्या राशि (17 सितंबर 2026)
चन्द्रमा तृतीय भाव में रहकर आर्थिक उन्नति के अवसर देंगे। सूर्य द्वादश भाव में आ गए हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है। शनि सप्तम भाव में हैं। आईटी, मैनेजमेंट और मेडिकल फील्ड के स्टूडेंट्स को लाभ मिल सकता है। कठिन मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना जरूरी होगा। बिजनेस में रुके हुए धन के आने से मन प्रसन्न होगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए समय अच्छा है। घर-परिवार में सुख का वातावरण रहेगा।
आज का उपाय: मूंग का दान करें। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ अंक: 04 व 08
शुभ रंग: हरा व बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि (17 सितंबर 2026)
राशि स्वामी शुक्र अपनी ही राशि में हैं। शनि षष्ठम भाव में रहकर विरोधी परिस्थितियों पर नियंत्रण दिला सकते हैं। सूर्य एकादश भाव में रहेंगे। गुरु और चन्द्रमा का प्रभाव टीचिंग, आईटी और बैंकिंग से जुड़े करियर में लाभ के अवसर देगा। बुध और शुक्र आर्थिक विकास के लिए सहयोगी रहेंगे। यात्रा से मन को खुशी और मानसिक राहत मिल सकती है। बिजनेस को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन लव लाइफ में विवाह की दिशा में बात आगे बढ़ सकती है।
आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व नीला
शुभ अंक: 05 व 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि (17 सितंबर 2026)
सूर्य दशम भाव में रहेंगे और चन्द्रमा आपकी राशि में गोचर करेंगे। गुरु नवम भाव में रहकर भाग्य का सहयोग देंगे। स्टूडेंट्स को करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से मन में चल रही कुछ चिंताओं का समाधान हो सकता है। बिजनेस लाभप्रद रहेगा और स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रह सकता है। प्रेम जीवन में सफलता और सुखद अनुभव मिलने के संकेत हैं।
आज का उपाय: सिद्धकुंजिका स्तोत्र का 9 बार पाठ करें। पक्षियों को दाना-पानी दें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
शुभ अंक: 05 व 08
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि (17 सितंबर 2026)
बिजनेस में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। सूर्य नवम भाव में रहकर भाग्य का साथ देंगे। गुरु कर्क राशि में और चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। बिजनेस के काम को और बेहतर बनाने पर ध्यान दें। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी में राहत मिल सकती है। लव लाइफ में खुशी रहेगी। प्रेम संबंधों में संशय और क्रोध को जगह न दें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: पीला व लाल
शुभ अंक: 04 व 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि (17 सितंबर 2026)
सूर्य भाग्य भाव में रहेंगे। राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में रहकर जॉब से जुड़े काम को बेहतर करने में मदद करेंगे। चन्द्रमा एकादश भाव में हैं, जिससे बिजनेस में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। गुरु और मंगल नए काम में सहयोग देंगे। स्टूडेंट्स को लाभ मिल सकता है। मेहनत और व्यवस्थित तरीके से काम करने पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
आज का उपाय: शिवलिंग पर दही और बेलपत्र अर्पित करें। तिल व उड़द का दान करें। धार्मिक पुस्तकों का दान भी करें।
शुभ रंग: नीला व हरा
शुभ अंक: 05 व 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि (17 सितंबर 2026)
सूर्य अष्टम भाव में रहेंगे और चन्द्रमा दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु का प्रभाव जॉब में प्रोग्रेस के अवसर देगा, लेकिन ऑफिस में काम की अधिकता का दबाव रह सकता है। मकर, वृष और तुला राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से समस्याओं का समाधान हो सकता है। अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। कुछ अधीनस्थ कर्मचारियों के कारण परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है, लेकिन लिवर से जुड़ी समस्या वाले लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और गुड़ व फलों का दान करें।
शुभ रंग: नीला व सफेद
शुभ अंक: 01 व 03
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि (17 सितंबर 2026)
राशि स्वामी गुरु पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स के लिए शुभ परिणाम देंगे। शनि इसी राशि में स्थित हैं। सूर्य षष्ठम भाव में हैं और मंगल चतुर्थ भाव में रहेंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। बिजनेस के कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे, हालांकि नई बिजनेस डील को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। चन्द्रमा नवम भाव में रहकर भाग्य का सहयोग देंगे। टीवी इंडस्ट्री और फिल्म से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है। प्रेम जीवन सुंदर रहेगा।
आज का उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें और शिवपुराण का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
शुभ अंक: 03 व 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
