Amazon Great Indian Festival Sale 2022: Amazon की सेल में होंगे ऑफर्स ही ऑफर्स, 2000 से ज्यादा प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 12:07 PM IST

Amazon Great Indian Festival 2022 Sale Offers, Deals: त्योहारी सीजन में Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की वापसी होने जा रही है। सेल में ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट्स देखने को मिलेंगे।

Amazon Great Indian Festival Sale 2022: Amazon की सेल में होंगे ऑफर्स ही ऑफर्स, 2000 से ज्यादा प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

Amazon Great Indian Festival 2022 Sale Offers, Deals: सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने ये जानकारी दी है कि सेल क दौरान अलग-अलग कैटेगरी में 2,000 से ज्यादा प्रोडक्ट लॉन्च होंगे। इन कैटेगरी में Samsung, iQoo, LG, Xiaomi, Apple और Sony जैसे इलेक्ट्रॉनिक ब्रैंड्स भी शामिल होंगे। 

सेल के दौरान बैंक ऑफर्स और एक्साइटिंग डील्स के अलावा अमेजन पर इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की लाइवस्ट्रीमिंग भी होगी। इन स्ट्रीम्स में स्पेशल लाइव-ओनली डिस्काउंट भी दिए जाएंगे। Great Indian Festival 2022 के दौरान अमेजन ने प्राइम वीडियो  और miniTV स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए कई नए टाइटल रिलीज करने की जानकारी दी है। 

23 सितंबर से शुरू होगी सेल

अमेजन की ये महासेल 23 सितंबर से शुरू होगी। इस दौरान प्राइम मेंबर्स को डील्स का अर्ली एक्सेस दिया जाएगा। कंपनी ने ये भी कहा है कि ग्राहकों को अलग-अलग कैटेगरी में 2,00 से ज्यादा नए प्रोडक्ट देखने को मिलेंगे। ग्राहकों को सेल में Amazon Launchpad, Amazon Saheli और Amazon Karigar के प्रोडक्ट्स पर भी काफी आकर्षक डील्स देखने को मिलेंगे। 

ग्राहकों को सेल के दौरान Amazon से शॉपिंग करने या Amazon Pay ऐप के जरिए बिल पे करने पर 7,500 तक रुपये के रिवॉर्ड के तौर पर भी मिलेगा। सेल के दौरान Amazon Business ग्राहकों को भी स्पेशल डिस्काउंट ऑफर होंगे। ऐसे ग्राहक GST इनवॉयस पर 28 प्रतिशत तक अतिरिक्त बचत कर सकेंगे। 

इतना ही नहीं सेल के दौरान Prime Video के नए टाइटल भी रिलीज होंगे। प्राइम वीडियो में इस बार Four More Shots Please का तीसरा सीजन देखने को मिलेगा। 

End of Article