Airtel लाया धमाकेदार प्लान, फ्री मिलेगा Amazon Prime सब्सक्रिप्शन और बहुत कुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 10:30 AM IST

Airtel ने 999 रुपये वाले एक नए प्रीपेड प्लान को पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को Amazon Prime सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। साथ ही और भी कई फायदे मिलेंगे।

Airtel लाया धमाकेदार प्लान, फ्री मिलेगा Amazon Prime सब्सक्रिप्शन और बहुत कुछ

Airtel  ने 999 रुपये वाले एक नए प्रीपेड प्लान को पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को Amazon Prime सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। साथ ही और भी कई फायदे मिलेंगे। आपको बता दें इससे पहले कंपनी ने 499 रुपये, 999 रुपये, 1,199 रुपये और 1,599 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान्स में Amazon Prime मेंबरशिप की वैलिडिटी एक साल से घटाकर 6 महीने कर दिया था। 

एयरटेल के नए 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को पेश किया है। इसमें ग्राहकों को 84 दिन के लिए Amazon Prime सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही 84 दिन के लिए Xstream चैनल (SonyLiv, LionsgatePlay, ErosNow, HoiChoi, ManoramaMAX) का भी एक्सेस मिलेगा। इन सबके अलावा रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड टॉकटाइम और रोज 100SMS भी मिलेगा। 

आपको बता दें 90 दिन के लिए Amazon Prime मेंबरशिप की कीमत 459 रुपये है। प्लान के दूसरे बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हेलोट्यून्स, 3 महीने के लिए Apollo Circle मेंबरशिप, Shaw Academy कोर्सेज और फ्री विंक म्यूजिक मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। नए प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। 

कुछ दिनों पहले टेलीकॉम दिग्गज ने 499 रुपये, 999 रुपये, 1,199 रुपये और 1,599 रुपये वाले एयरटेल पोस्टपेड प्लान्स में मिल रहे Amazon Prime membership की वैलिडिटी घटाई थी। कंपनी ने सब्सक्रिप्शन के ड्यूरेशन को 1 साल से घटाकर 6 महीने कर दिया था। 

आपको बता दें इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए 296 रुपये और 319 रुपये वाले प्लान को पेश भी किया था। एयरटेल के 296 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, रोज 100SMS और 30 दिन के लिए टोटल 25GB डेटा दिया जाता है। इसी तरह 319 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स, रोज 100SMS और रोज 2GB डेटा दिया जाता है। ये प्लान भी एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। 

End of Article