'2024 तक जारी रहेगी चिप की किल्लत, रूस-यूक्रेन युद्ध से और बढ़ी समस्या'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 08:38 PM IST

इंटेल के सीईओ पैट जेलसिंगर ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन में जारी लॉकडाउन ने चिप की वैश्विक किल्लत में और तेजी ला दी है, जिससे कम से कम 2024 तक नहीं निपटा जा सकता है।

'2024 तक जारी रहेगी चिप की किल्लत, रूस-यूक्रेन युद्ध से और बढ़ी समस्या'

इंटेल के सीईओ पैट जेलसिंगर ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन में जारी लॉकडाउन ने चिप की वैश्विक किल्लत में और तेजी ला दी है, जिससे कम से कम 2024 तक नहीं निपटा जा सकता है। उन्होंने कंपनी की पहली तिमाही के परिणाम के घोषणा करने के अवसर पर निवेशकों को संबोधित करते हुये गुरुवार को कहा कि इंटेल चुनौती से निपटने की तैयारी कर रही है।

इंटेल के सीईओ ने कहा कि आपूर्ति बाधा ने यह सीख दी है कि चिप के निर्माण में भौगोलिक संतुलन की कितनी अहमियत है। गत साल चिप की किल्लत के कारण अमेरिका की अर्थव्यवस्था को 240 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

इंटेल ने पहली तिमाही में रिकॉर्ड 18.4 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया है और कंपनी की कुल आय भी 141 गुणा की तेजी में आठ अरब डॉलर हो गयी।

जेलसिंगर ने कहा कि लो एंड पीसी की बिक्री प्रभावित हुई है लेकिन कुल मिलाकर मांग में तेजी है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर इनोवेशन और परिवर्तन के लिये ईंधन के समान है।

इंटेल ने हाल ही में अमेरिका और यूरोप में कई निवेश योजनाओं की घोषणा की थी। इंटेल यहां चिप निर्माण का हब स्थापित करना चाहता है।

End of Article